Athrav – Online News Portal
नोएडा राष्ट्रीय हाइलाइट्स

यूपी में उमड़ा दुनिया भर का बाजार, एक्सपो मार्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह-सीएम योगी का बड़ा ऐलान-वीडियो देखें


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आज से यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण का भव्य आगाज हो गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में इस पांच दिवसीय ट्रेड शो का उद्घाटन किया, जो 25 से 29 सितंबर तक चलेगा। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और अनुकूल नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेश का बड़ा केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले राज्य में माफिया का दौर था, जिसे योगी सरकार ने पूरी तरह खत्म कर सुरक्षित माहौल बनाया।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 90 से अधिक देशों से आए मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट’ योजना ने प्रदेश के स्थानीय कारीगरों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है। इस मेगा इवेंट में जापान, रूस, सिंगापुर, वियतनाम, ऑस्ट्रिया और बेलारूस पार्टनर देश के तौर पर शामिल हुए हैं। मेले में 2,400 से ज्यादा प्रदर्शक भाग ले रहे हैं, जहां डेढ़ लाख कारोबारी खरीदारों समेत करीब साढ़े चार लाख दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे संस्करण को देखने पहुंची बिपासा,यहा हुए अनुभव और उत्साह पर लबरेज नजर आई,वही अंकुर जैन का फोकस बिजनेस संभावना ओं पर था.  इस बार यूपी पुलिस का आधुनिक हथियारों और संसाधनों से लैस स्टॉल भी खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जहां तैनात जवानों के साथ लोग सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो  में सुरक्षा के लिहाज से 1,500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और 29 सितंबर तक एक्सपो मार्ट के आसपास भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

Related posts

मोदी सरकार ने DICGC के माध्यम से, 400 करोड़ रुपये से अधिक सीधे पीड़ित जमाकर्ताओं के खातों में स्थानांतरित किए: सूर्य 

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पर्वतीया कॉलोनी में एक दीवार के भरभरा कर गिरने से 2 महिलाएं और 4 बच्चे दबे, एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत।

Ajit Sinha

गन पॉइंट पर मनी ट्रांसफर की दुकान के कर्मचारी से मोबाइल और कैश लूट का वीडियो वायरल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x