Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी।

अजीत सिन्हा/ नई दिल्ली 
भारतीय जनता पार्टीके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज मंगलवार को अपने दो दिवसीय उत्तर प्रदेशप्रवास के दूसरे दिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश (सहारनपुर और मेरठ) के कई संगठनात्मक कार्यक्रमोंऔर बैठकों की अध्यक्षता की और कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीतका मंत्र दिया। उन्होंने पार्टी की जारी गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की समीक्षा कीऔर आगे का रोडमैप दिया। आगामी यूपी विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा की तैयारी के दृष्टिकोणसे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने आज सहारनपुरमें पार्टी के स्थानीय सांसदों, विधायकों और प्रमुख पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्णबैठकें कीं। उन्होंने जमीनी कार्यकर्ताओं से संवाद कर आगामी राजनीतिक रणनीतियों परचर्चा की। इन बैठकों में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुएपार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने और बूथ स्तर की तैयारियों की समीक्षा की गई।

 इससे पहले नवीन के आज सहारनपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों द्वारा मुजफ्फरनगर,देवबंद और सहारनपुर में कई जगहों पर शंख ध्वनि और पुष्प वर्षा के साथ भाजपा के राष्ट्रीयअध्यक्ष का स्वागत किया गया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न बैठों में बारी-बारीसे विधानसभा क्षेत्रवार पार्टी के संगठन और आगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति के बारेमें फीडबैक लिया था संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करने एवं डबल इंजन सरकार की योजनाओंका लाभ पात्र शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए समन्वय पर भी जोर दिया।ज्ञात हो कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नवीन का यह पहला सहारनपुर दौरा है।कार्यक्रम में उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन  धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री  राम प्रताप सिंह, राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेशसह प्रभारी जगदीश पटेल, राष्ट्रीय मंत्री भोला सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर भी उपस्थित थे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहारनपुर में संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चनाकी और और उत्तर प्रदेश सहित समग्र राष्ट्र के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा। उन्होंनेलोगों से संत शिरोमणि रविदास जी के समरसता और समानता के संदेश को आत्मसात करने को कहा। दलित समाज के लोगों ने उन्हें रविदास महाराज की मूर्ति और पुस्तकभेंट की। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदासजी के आदर्शों पर चलते हुए, समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हर व्यक्ति को सम्मान औरमुख्यधारा से जोड़ने का जो संकल्प हमने लिया है, उसे हम डबल इंजन की सरकार में पूराकर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हम पूरे देश में संत रविदास जी की 650वीं जयंती कावर्ष मना रहे हैं। मुझे सौभाग्य मिला कि संत रविदास जी के सहारनपुर स्थित मंदिर मेंआकर उनका आशीर्वाद लेने का मौका मिला।मैं समाज के सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूंकि आज इस स्थल पर मुझे भी आने और संत रविदास जी का आशीर्वाद लेने का अवसर दिया। हमसभी समाज को पूरी तरह जोड़कर, समरसता के भाव से हर व्यक्ति, हर समाज और हर क्षेत्रके लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ रहे हैं। विकसित उत्तर प्रदेश की दिशा में प्रदेश लगातारविकास कर रहा है और अपनी विरासत को भी आगे बढ़ा रहा है। इस पावन दर्शन के पश्चात, राष्ट्रीयअध्यक्ष ने श्री रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष और दलित समाज के गौरव, अजब सिंह  के आवास (ओजपुरा,सहारनपुर) पर दोपहर का भोजन किया। एक जमीनीदलित कार्यकर्ता के घर किया गया यह भोजन केवल एक भेंट नहीं, बल्कि ‘सबका साथ, सबकाविकास’ और अंत्योदय के मूल मंत्र का जीवंत प्रमाण है। विभिन्न बैठकोंमें पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए  नवीन ने कहा किआज सहारनपुर में और पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कार्यकर्ताओं से मिलने, कार्यकर्ताओंके साथ संवाद करने और हमारे वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद करने का अवसर मिला। कल एक बड़ेशक्ति केंद्र के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी हुआ। कार्यकर्ताओं का उत्साह और उनकी ऊर्जास्पष्ट रूप से संकेत दे रही है कि 2027 में भारतीय जनता पार्टी की फिर से प्रचंडबहुमत की सरकार बनेगी। भाजपा के कार्यकर्ता 24×7 काम करते हैं। न तो हमारे कार्यकर्ताऔर न ही हमारे नेता पार्ट-टाइम राजनेता हैं, हमारा एक ही उद्देश्य है जनता की सेवा।कार्यकर्ताओं में जिस तरह का जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है और उत्तर प्रदेश में एकबार फिर भाजपा की सरकार बनाने का जो दृढ़ संकल्प हर जगह देखने को मिल रहा है, उससेमुझे पूरा भरोसा है कि भाजपा अपने ‘मिशन 2027’ को सफलतापूर्वक हासिल कर लेगी।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार में विकासऔर सांस्कृतिक विरासत, दोनों के प्रति जनता का स्पष्ट विश्वास है। उन्हें यह विश्वासहै कि यही सरकार भारत को ‘विकसित भारत’ बनाएगी और उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनानेकी दिशा में आगे बढ़ाएगी। सभी पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि इस बार फिर से यूपी में भाजपा की बंपरवोटों से जीत दिलाएंगे।  

Related posts

लड़की के साथ बलात्कार करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले 5 साल से फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर से अब ट्रैफिक टाटा-बाय-बाय,दूसरे कैरिजवे का मरम्मत कार्य भी हुआ पूरा।

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: कोचिंग संस्थानों ने शिक्षा को बनाया कारोबार, इन्हें नियंत्रित करे मोदी सरकार- कांग्रेस

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x