अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम पुलिस द्वारा भूमि माफियाओं, नशा तस्करों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुख्ता खुफिया सूचना के आधार पर धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) पर अवैध रूप से किए गए निर्माण की पहचान कर जिला प्रशासन के सहयोग से मशीनरी की सहायता द्वारा अवैध बनाए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया तथा भूमि को उसके मूल स्वरूप में बहाल किया गया।

इस कार्यवाही में अपराधी अभिषेक उर्फ नीटू निवासी गांव धनवापुर, जिला गुरुग्राम (हरियाणा) को चिन्हित किया गया। उपरोक्त आरोपित अभिषेक उर्फ नीटू के विरुद्ध हत्या करने,मारपीट करने,जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने के कुल 09 मुकदमा अंकित हैं। जांच में यह सामने आया कि उपरोक्त अपराधी द्वारा धनवापुर में 50 वर्ग गज में अवैध रूप से मकान का निर्माण किया हुआ था। उक्त निर्माण को प्रशासनिक प्रक्रिया पूर्ण करने उपरांत ध्वस्त किया गया।यह कार्यवाही अपराध शाखा सेक्टर-17, गुरुग्राम द्वारा जिला प्रशासन के समन्वय से की गई। गुरुग्राम पुलिस की कड़ी निगरानी में अवैध संरचना को हटाया गया तथा कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से बनाए रखी गई।गुरुग्राम पुलिस सार्वजनिक भूमि की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों के अवैध आर्थिक तंत्र को समाप्त करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों तथा अवैध कब्जों के विरुद्ध ऐसे खुफिया-आधारित सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि गुरुग्राम को अपराध मुक्त एवं सुरक्षित बनाया जा सके।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

