Athrav – Online News Portal
अपराध पंचकूला

पंचकूला पुलिस के 3 हवलदार बने एएसआई, डीसीपी अदिति सिंह ने कंधों पर स्टार लगाकर दी पदोन्नति की बधाई

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: पुलिस विभाग में पदोन्नति न केवल कर्मचारी के कार्य और अनुभव का सम्मान है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। इसी क्रम में पंचकूला पुलिस के तीन हवलदारों को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नति मिली। पदोन्नति के अवसर पर पंचकूला के सैक्टर-1 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय में डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने पदोन्नत पुलिसकर्मियों के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

डीसीपी अदिति सिंह ने पदोन्नत कर्मचारियों को अपने नए पद की गरिमा बनाए रखते हुए पूरी ईमानदारी, अनुशासन, निष्ठा और समर्पण के साथ ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी जनता के साथ बेहतर समन्वय रखते हुए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने भी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि वे अपने लंबे अनुभव और कार्यकुशलता का सकारात्मक उपयोग करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण में प्रभावी भूमिका निभाएं। उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।पदोन्नत होने वाले पुलिसकर्मियों में एएसआई अशोक, एएसआई राकेश और एएसआई मुख्तियार सिंह शामिल हैं। विभागीय कार्य के चलते एएसआई मुख्तियार सिंह मौके पर उपस्थित नहीं हो सके।

Related posts

चार्टर्ड अकाउंटेंट (निजी) को 7 लाख और जीएसटी कार्यालय के राजपत्रित अधिकारी की गाड़ी से 3.5 लाख रुपए रिश्वत लेते पकड़े गए।

Ajit Sinha

ग्रीन फिल्ड कालोनी के दयानंद कालोनी में ससुरालियों ने नवविवाहिता की जमकर की मारपीट,देखिए वीडियो ।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: फरीदाबाद नगर निगम पर दर्ज 9 मुकदमे की जांच अब विजिलेंस करेंगी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x