Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

नवनियुक्त एसपी दीप्ति गर्ग एक्शन मोड में, पहली अपराध समीक्षा बैठक लेकर दिए कड़े निर्देश, ढिलाई बरती तो नपेंगे ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
जिला भर में अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में और तेजी लाए तथा गैर कानूनी कार्य करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाए । उक्त निर्देश नवनियुक्त एसपी दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने जिला के पर्यवेक्षण अधिकारी,थाना प्रबंधकों एवं चौकी प्रभारी की पहली अपराध बैठक के दौरान दिए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग में मौजूद सभी थाना प्रभारियों एवं प्रभारी क्राइम यूनिटों से परिचय करने उपरांत चर्चा की और कड़ी हिदायत दी। उन्होंने कहा कि आमजन से मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें और अपराध और अपराधियों से सख्ती से निपटें ।

पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग के दौरान सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना की प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि समय-समय पर थाना प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी । उन्होंने कहा कि किसी भी अपराध के घटित होने पर तत्काल कार्रवाई करें ताकि कोई घटना बड़ा मुद्दा ना बन पाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध और अपराधियों खिलाफ शिकंजा कसने के लिए नए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें पूरा करें। उन्होने कहा कि काम में लापरवाही व कोताही किसी भी सूरत में स्वीकार नही की जाएगी और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा, सभी जीरो टॉलरेंस पर नेक नियति,ईमानदारी से काम करें। अपराध मीटिंग मे पुलिस अधीक्षक ने फील्ड अधिकारियों को लोगों के प्रति अधिक संवेदनशील होने,उन्हें धैर्यपूर्वक सुनने और उनकी शिकायतों का पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से निवारण करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरुद होने वाले अपराधों को गंभीरता से ले और तुरंत कार्रवाई करें तथा उन्हे शीघ्र अति शीघ्र न्याय दिलवाने का प्रयास करें। नशा व अवैध शराब तस्करी एवं बिक्री करने वाले व्यक्तियों का पता लगाकर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा की विभिन्न मामलों में वांछित आरोपियों की धर-पकड़ तेज की जाए। पुलिस अधीक्षक ने मीटिंग के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ करें। आगामी 7 सितंबर 2026 को जिला पलवल में यूजीसी के विरोध में कई संगठनों द्वारा मीनार गेट बाजार बंद करने और धरना प्रदर्शन करने का आह्वान को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहकर ड्यूटी निर्वहन के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर मनोज वर्मा डीएसपी मुख्यालय पलवल, सुरेश भड़ाना डीएसपी होडल, डीएसपी हथीन  रत्नदीप सिंह बाली एवं नरेंद्र खटाना डीएसपी शहर पलवल सहित जिला के थाना, क्राइम यूनिट व चौकी प्रभारी तथा संबंधित मौजूद रहे।

Related posts

लोन दिलाने के नाम पर लोगों से अधिक प्रोसेसिंग फीस लेकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सैंटर का पर्दाफाश, दो आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha

एसीबी की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में जीएसटी इंस्पेक्टर सहित दो आरोपितों को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच -17 की टीम ने आज 10000 रूपए के मोस्ट वांटेड इनामी बदमाश दिनेश को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x