Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को जिला पुलिस और गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी विदाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल: राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित डबचिक पर्यटन स्थल पर रविवार को पलवल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल आईपीएस के स्थानांतरण पर एक भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग,आईपीएस मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में जिला पुलिस के समस्त उच्च अधिकारियों, थाना प्रभारियों और कर्मचारियों ने श्री नीतीश अग्रवाल को स्मृति चिह्न एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान पूर्वक विदाई दी।उल्लेखनीय है कि आईपीएस नीतीश अग्रवाल का तबादला डीसीपी क्राइम, गुरुग्राम के पद पर हुआ है, जबकि झज्जर की डीसीपी मुख्यालय रहीं दीप्ति गर्ग ने पलवल की नई पुलिस अधीक्षक के रूप में कमान संभाली है।

अपने 5 महीने के सफल कार्यकाल के दौरान एसपी नीतीश अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में पलवल पुलिस ने कई बड़े एवं ब्लाइंड केसों की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की। विदाई समारोह में पुलिस अधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पुलिस ने कई बड़ी उपलब्धियां अर्जित कीं।समारोह को संबोधित करते हुए निवर्तमान एसपी नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पलवल में बिताया गया यह कार्यकाल उनके जीवन में हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अटूट सहयोग, जुनून और हौसले की बदौलत ही बड़े-बड़े मामलों का समय पर पर्दाफाश संभव हो सका। उन्होंने विशेष रूप से साइबर सेल, सीआईए, एवीटी और नार्कोटिक्स स्टाफ के उत्कृष्ट कार्यों की खुले दिल से तारीफ की।कार्यक्रम के दौरान डीएसपी मुख्यालय मनोज वर्मा ने कहा कि एसपी नीतीश अग्रवाल का कार्य करने का तरीका अत्यंत प्रेरणादायी था। किसी भी आपराधिक मामले का जब तक पर्दाफाश नहीं हो जाता था, वे खुद आगे बढ़कर पूरी टीम का नेतृत्व करते थे और कर्मचारियों को कभी हतोत्साहित नहीं होने दिया। समारोह के दौरान जिले के सभी पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग,आईपीएस  का स्वागत किया और ‘सेवा, सुरक्षा और सहयोग’ के मूल मंत्र के साथ पूरी निष्ठा से अपना कर्तव्य निभाने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर डीएसपी मुख्यालय मनोज वर्मा, डीएसपी शहर नरेंद्र खटाना, डीएसपी होडल सुरेश भड़ाना, डीएसपी हथीन रतनदीप बाली, पीआरओ संजय, सभी थाना, चौकी एवं क्राइम यूनिट सहित जिला पुलिस मुख्यालय के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

पूरे देश में महिलाओं को भाजपा नेताओं से खतरा : डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

हाईवे पर महिला के जरिये लिफ्ट के बहाने लूटपाट, ब्लैकमेलिंग व जबरन वसूली की 54 वारदातों का अंजाम देने वाले गैंग का पर्दाफाश।

Ajit Sinha

मासूम बच्ची को खाने का लालच देकर छेड़छाड़ करने वाले 57 वर्षीय दोषी को 5 साल का कठोर कारावास व 10 हजार जुर्माना

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x