Athrav – Online News Portal
दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य हाइलाइट्स

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर तथा PET-CT और SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा ने वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर तथा PET-CT और SPECT-CT सुविधाओं का उद्घाटन किया .उन्नत ब्लैडर डायग्नोस्टिक्स सेंटर में वीडियो यूरोडायनामिक्स (VUDS) को नियर इंफ्रारेड स्पेक्ट्रोस्कोपी (NIRS) आधारित ब्रेन मैपिंग के साथ एकीकृत किया गया है; भारत में इस तरह के दृष्टिकोण का पहली बार प्रयोग किया जा रहा है।नई डायग्नोस्टिक सुविधाओं से हर वर्ष लगभग 5,600 मरीजों को किफायती दरों पर लाभ मिलेगा।अपने दौरे के दौरान जे.पी. नड्डा ने वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल की कार्यप्रणाली की समीक्षा की तथा विभिन्न विभागों और सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने जारी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने के महत्व पर जोर दिया, ताकि उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

Related posts

जब डीजे वाले ने गाना क्या बजाया,एक दूल्हे ने दुल्हन का साथ छोड़ अजीबों गरीब अंदाज में नाचने लगा, इस वीडियो को जरूर देखें

Ajit Sinha

बच्चों-किशोरों को ड्रग्स की लत से बचाने हेतु शिक्षण संस्थानों, स्कूलों, कालेजों  के पास ड्रग तस्करी पर ध्यान दें:  उप-राज्यपाल

Ajit Sinha

प्रवासी क्लब सेक्टर- 3 फरीदाबाद व रोटरी क्लब ने रक्तदान शिविर में 83 यूनिट ब्लड एकत्रित किए गए हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x