Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: यूआईसी की बोर्ड ने पार्षद को दिखाया बाहर का रास्ता, ग्रीन फील्ड में विकास की जगह बिनाश करने का लगा आरोप।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:अर्बन इम्प्रूव्मेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की अरावली गोल्फ कोर्स, एनआईटी, फरीदाबाद में एक बोर्ड मीटिंग आयोजित की गई,जिसमें अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी के चेयरमेन संजय सूद,डायेक्टर व बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद व नोमनी डायरेक्टर व हरियाणा के रिटायर्ड मुख्य सचिव संजीव कौशल शामिल थे,में ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के 7 रेजिडेंट एवं मार्केट एसोसिएशन के सदस्यों को आमंत्रित किया गया था, जिसमें प्रमुख नाम ग्रीन फील्ड मॉल रोड मार्केट एसोसिएशन के चेयरमैन आकाश गुप्ता था जिनको अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी के चेयरमेन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान ने विशेष रूप से आमंत्रित किया था।

आयोजित बोर्ड मीटिंग का मक़सद था कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद की मुख्य समस्याओं पर चर्चा करना था। चर्चा के दौरान जोरदार हंगामा हो गया, बढ़ते हंगामे को देखते हुए एक पार्षद व उनके पुत्र को बोर्ड ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मामले में यूआईसी के डायरेक्टर व बड़खल एसडीएम त्रिलोक चंद का कहना है कि आयोजित बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ। इस तरह की कोई मीटिंग होती है, तो थोड़ी बहुत बातें होती रहती है। इसके बाद यूआईसी के चेयरमेन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान से अधिक जानकारी लेने के लिए 2 बार संपर्क किया गया पर उन्होनें अपना फोन नहीं उठाया। यूआईसी की आयोजित मीटिंग में A&B ब्लॉक रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, सी ब्लॉक रेजिडेंट्स वेल फेयर एसोसिएशन,न्यू ग्रीन फील्ड रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन,आवासीय सुधार मंडल, नफ्सा फाउंडेशन ग्रीन फील्ड कॉलोनी, ग्रीन फील्ड मॉल रोड मार्केट एसोसिएशन व एक अन्य रेजिडेंट सोसायटी को आमंत्रित किया गया था। बैठक में एक पार्षद व उसका बेटा भी शामिल था। इस बैठक में ग्रीन फील्ड कॉलोनी की मुख्य समस्याएं जैसे बिजली , पानी, सीवरेज व सड़कों को लेकर चर्चा शुरू की गई, यह भी चर्चा की गई की इन सभी मुख्य समस्याओं से ग्रीन फील्ड की हजारों निवासियों को कैसे निजात दिलाई जाए , इतनी बातें हो ही रही थी कि इस उपरोक्त दो संस्थाओं के प्रधानों के बीच तीखी बहस हो गई। बहस के दौरान पार्षद पर ग्रीन फील्ड को विनाश करने के गंभीर आरोप लगे है फिर क्या था बैठक वही पर ख़त्म हो गई।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज वर्ष 2005 बैच के छह आईएएस अधिकारियों को सुपर टाईम स्केल पर पदोन्नत किया है

Ajit Sinha

फरीदाबाद :सशस्त्र सीमा बल की 50 ट्रेनर्स को सावित्री पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल को उपयोग में लाने की दी ट्रेनिग

Ajit Sinha

कुलपति ने खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x