अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:थाना सूरजकुंड क्षेत्र की ग्रीनफील्ड चौकी के अंतर्गत एक फैक्ट्री से करीब 500 किलोग्राम लोहे के पीस चोरी होने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर -65, फरीदाबाद की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित का नाम लोचन निवासी गांव किलोनी, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी राजस्थानी कॉलोनी, सेक्टर-48, फरीदाबाद है। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 500 किलोग्राम लोहे के पीस बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता आशीष जैन गुरुकुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में कार्यरत हैं। फैक्ट्री में तैयार माल की मात्रा कम पाए जाने पर जांच की गई, जिसमें काफी मात्रा में लोहे के पीस कम मिले। जांच के दौरान सामने आया कि फैक्ट्री/वर्कशॉप के कर्मचारियों द्वारा करीब 500 किलोग्राम लोहे के पीस चोरी किए गए हैं। शिकायत के आधार पर थाना सूरजकुंड में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65, फरीदाबाद की टीम ने गत 30 अगस्त को आरोपित विजय निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश, जो फैक्ट्री में सुपरवाइजर के तौर पर कार्य करता था, को गिरफ्तार किया था। आरोपित को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में विजय ने खुलासा किया कि उसने कम्पनी के गाड़ी चालक लोचन के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दोनों आरोपितों ने मिलकर लोहे का सामान फैक्ट्री से बाहर भेजा था, जिसे बाद में बाजार में बेचने की योजना थी।पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए लोचन को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए करीब 500 किलोग्राम लोहे के पीस बरामद किए
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

