Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फ्लोरिडा अपार्टमेंट, सेक्टर-82 , फरीदाबाद के आरडब्ल्यूए प्रधान के हाथ -पैर व कार को तोड़ने के मामले 4 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना सेक्टर-31, फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेस के एंट्री पॉइंट पर फ्लोरिडा अपार्टमेंट, सेक्टर-82 के आरडब्ल्यूए प्रधान पर जानलेवा हमला करने, उनकी कार में तोड़फोड़ करने तथा धमकी देने के मामले में अपराध शाखा सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपितों को पलवल के गदपुरी टोल से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम सोनू निवासी गांव इस्लामाबाद, पलवल, रोहित निवासी गांव चांदहट, आशीष निवासी सेक्टर-16, फरीदाबाद तथा राहुल दूबे निवासी सेक्टर-82, फरीदाबाद है। आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त सेंट्रो कार, लोहे की पाइप तथा बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार अश्वनी शुक्ला निवासी फ्लोरिडा अपार्टमेंट,सेक्टर-82,फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी सोसाइटी केआरडब्ल्यूए प्रधान हैं। सोसाइटी में रहने वाले किराएदारों का चरित्र सत्यापन एवं पुलिस वेरिफिकेशन कराने का कार्य कर रहा था। जिसके लिए सोसाइटी में किराएदारों के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार, किराएदारों के पुलिस सत्यापन को लेकर राजीव अत्री, राहुल दूबे, आशीष तथा उनके कुछ साथियों ने आपत्ति जताई। 23 अगस्त 2026 को राजीव अत्री एवं राहुल दुबे ने शिकायतकर्ता को सत्यापन का कार्य बंद करने की बात कहते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। गत 26 अगस्त 2026 की शाम वह ड्यूटी से अपनी कार में घर लौट रहा था तो सेक्टर-30,फरीदाबाद स्थित अडाणी गैस के पास दिल्ली -मुंबई एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर आरोपितों  ने उसकी कार में टक्कर मारकर रोक दिया और राहुल दूबे, आशीष पंडित तथा उनके अन्य साथियों ने लोहे की रॉड से शिकायतकर्ता की कार के शीशे तोड़ दिए और उसके साथ मारपीट की। जिससे उसके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपित ने  जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटनाक्रम के संबंध में थाना सेक्टर 31, फरीदाबाद में मामला दर्ज कर अपराध शाखा सेंट्रल को जांच सौंपी गई। अपराध शाखा सेंट्रल, फरीदाबाद की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया तथा आरोपित आशीष से वारदात में प्रयुक्त सेंट्रो कार व अन्य आरोपितों से लोहे की पाइप एवं बेसबॉल डंडा बरामद किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि राजीव अत्री एवं उसके साथियों की किराएदारों के चरित्र सत्यापन एवं पुलिस वेरिफिकेशन को लेकर शिकायतकर्ता से कहासुनी एवं विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते उन्होंने ने शिकायतकर्ता को सबक सिखाने के उद्देश्य से 26 अगस्त को रास्ते में रोककर उसके साथ मारपीट की तथा उसकी कार में तोड़फोड़ की।
 

Related posts

साइबर धोखेबाज़ों से रहें सावधान,रेंट पेमैंट ऐप का इस्तेमाल करते समय बरते विशेष सतर्कता: डीजीपी   

Ajit Sinha

फरीदाबाद :आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में चल रहे 7 दिवसीय पच्चकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन श्रृद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: द अर्बन होटल एंड रेस्टोरेंट में छापेमारी कर पुलिस ने 44 लड़के – लड़कियों को अनैतिक कार्य करते हुए किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x