Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: मजदूरी के पैसे मांगने पर कांच की बोतल सिर और गर्दन में मारकर सनसनीखेज हत्या कर दी -पकड़ा गया।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: बीती रात गांधी कॉलोनी, एनआईटी में मजदूरी के पैसे मांगने पर कांच की बोतल से सिर और गर्दन में घोप कर सनसनीखेज हत्या कर दी। मरने वाले का नाम सागर उम्र 30 वर्ष,निवासी गांधी कॉलोनी, एनआईटी, फरीदाबाद है। इस मामले में थाना एनआईटी में हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है, पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जिसका नाम वीरेंद्र उर्फ़ कालू निवासी गांधी कॉलोनी, फरीदाबाद है। पुलिस इसके आगे की कार्यवाही कर रही है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार ओमपाल निवासी  गांधी कॉलोनी, एनआईटी फरीदाबाद ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उसका लड़का सागर रविवार को रेलवे  स्टेशन, एनआईटी , नजदीक ठेका के नजदीक वीरेंद्र उर्फ कालू से अपनी मजदूरी के पैसे लेने गया था। जहां वीरेंद्र की उसके साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते वीरेंद्र ने सागर पर वहां पड़ी कांच की बोतल से सागर के सिर व गर्दन पर वार किए। जिससे उसके बेटे की मृत्यु हो गई। जिसकी शिकायत पर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।प्राथमिक जांच में सामने आया कि गत 30 अगस्त को मृतक सागर ने आरोपित से अपनी मजदूरी के पैसे मांगे थे। जिसको लेकर कहासुनी हो गई थी। वीरेंद्र ने सागर के सिर व गले पर कांच की बोतल से वार किया था। आरोपित को मंगलवार को  न्यायालय में पेश किया जाकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को अब एंटी करप्शन ब्यूरो के नाम से जाना जाएगा-सीएम

Ajit Sinha

स्कॉर्पियो कार में तमंचा के साथ लहूलुहान मिला प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत, पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों ही कोणों से कर रही है जांच

Ajit Sinha

मुठभेड़ के दौरान, टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो कुख्यात बदमाशों के पैरो में लगी गोली, पुलिस ने दोनों बदमाशों को धर दबोचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x