Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

शादी से इंकार करने पर पहले प्रेमिका ने हिंडन नदी में कूदी, फिर प्रेमी ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी, प्रेमी को लोगों ने बाहर निकला।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
नोएडा:ग्रेटर नोएडा में प्रेमी के शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने हिंडन नदी में छलांग लगा दी। मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव स्थित हिंडन नदी का है। बताया जा रहा है कि देर रात लगभग 9 बजे राहुल और संजना के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ। राहुल के शादी से इनकार करने से नाराज संजना हिंडन पुल पर पहुंची और नदी में छलांग लगा दी।

प्रेमिका को बचाने के लिए राहुल ने भी पीछे से नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने राहुल को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया, लेकिन संजना का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नदी में लापता युवती की तलाश कर रही है। संजना के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी राहुल के संपर्क में थी और शादी से इनकार किए जाने के बाद उसने यह कदम उठाया।

Related posts

घर से लापता लड़की की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या, केस दर्ज।

Ajit Sinha

लड़की ने फेंडशिप के लिए मना किया, तो सनकी आशिक ने उसकी गला दबा कर हत्या दी, आरोपी अरेस्ट 

Ajit Sinha

लड़की के साथ बलात्कार करने, आपत्तिजनक वीडियो बनाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले 5 साल से फरार आरोपित पकड़ा गया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x