Athrav – Online News Portal
नोएडा

लकड़ी कटिंग की दुकान बनी ‘गैस चैंबर’, गहरी नींद में सो रहे युवक की जहरीले धुएं से मौत.


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल ज़ोन के थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी में एक CNC लकड़ी कटिंग दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर सो रहे दो युवक आग के धुएं में फंस गए।सूचना मिलते ही फायर सर्विस और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बिजली सप्लाई बंद कराकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। दुकान से अल्तमस और अमन नाम के दो युवकों को बेहोशी की हालत में निकाला गया।

इलाज के दौरान अल्तमस की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अमन को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। चीफ फायर ऑफिसर के मुताबिक, हादसा आग से जलने से नहीं बल्कि जहरीले धुएं से दम घुटने के कारण हुआ। मौके पर भेजी गई 7 गाड़ियों में से 1 ही गाड़ी से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।”

Related posts

दो मोबाइल स्नैचर और लूट का मोबाइल के खरीदार दो दुकानदार गिरफ्तार, लुटे हुए 29 मोबाइल बरामद

Ajit Sinha

ग्रेटर नोएडा के अजबपुर रेलवे फाटक पर तैनात गेट कीपर पर कातिलाना हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद   

Ajit Sinha

एनजीओ के आड़ में सरकारी स्कूलों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर, लाखों की ठगी करने वाले 3 शातिर ठग अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x