Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

₹15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ी गई L/HC प्रियंका, मामले में पंजीकृत FIR की जांच से नाम हटाने के एवज में मांगी थी ₹20 हजार की रिश्वत


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर तावडू, जिला नूंह में तैनात महिला पुलिसकर्मी L/HC प्रियंका को ₹15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित पुलिसकर्मी ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ दर्ज मामले की जांच से नाम हटाने के एवज में कुल ₹20 हजार की रिश्वत मांगी थी।

– क्या था मामला
मामले में शिकायतकर्ता ने SV & ACB को शिकायत दी थी कि थाना तावडू में दर्ज एफआईआर की जांच से उसका नाम हटाने के बदले में L/HC प्रियंका द्वारा ₹20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही है। आरोप है कि आरोपित पहले ही शिकायतकर्ता से ₹5 हजार बतौर रिश्वत ले चुकी थी तथा शेष ₹15 हजार की मांग की जा रही थी।

शिकायत की पुष्टि के बाद SV & ACB द्वारा विधिवत ट्रैप कार्रवाई की गई और आरोपित  को शिकायतकर्ता से ₹15 हजार की रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में एफआईआर संख्या 30 दिनांक 13.08.2026, धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (PC Act) के तहत थाना SV & ACB, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related posts

फरीदाबाद के गुंडों ने आज एक क्लब मालिक के कार पर गुरुग्राम और दिल्ली में की ताबड़तोड़ फायरिंग, अधमरा किया -वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: असम से लाई गई 5 लड़कियों को गलत धंधे में धकेलने के लिए बनाया गया था बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त, भेजा जेल

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस ने आज सेक्टर -55, 56 , 58 व बड़खल गांव में की ड्रोन से निगरानी,कई पकडे, देखें वीडियो।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x