Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

मर्सिडीज कार ने वैगनआर कार व ऑटो वाहन में मारी जोरदार टक्कर, चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली के नरेला इलाके में आज तड़के एक मर्सिडीज कार ने एक वैगनआर कार में जोरदार टक्कर मार दी, वह एक तिपहिया वाहन से टकरा गई। वैगनऑर कार व तिपहिया वाहन के बीच में एक बुजुर्ग महिला फंस गई जो कबूतरों को चारा देने के लिए जा रही थी, और बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस  हादसे में मरने वाली बुजुर्ग महिला का नाम उर्मिला उम्र 70 वर्ष है। इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, जांच के बाद मृतका उर्मिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया। आरोपित को पुलिस ने घटनास्थल पर ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने माने तो मर्सिडीज़ कार से शराब की बोत्तल बरामद की गई है। इस मामले में संबंधित थाना में संबंधित कई धाराओं के तहत आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर , आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।  

Related posts

फरीदाबाद के नीमका जेल के सुरक्षा वार्ड में बंद एक खूंखार कैदी ने सोते हुए साथी कैदी अब्दुल रहमान की सनसनीखेज हत्या कर दी।

Ajit Sinha

दिल्ली की कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक, एलजी और गृह मंत्रालय की ओर से नहीं उठाए जा रहे ठोस कदम- सीएम

Ajit Sinha

कानपुर में बदमाश को पकड़ने गई पुलिस टीम पर की ताबड़ तोड़ फायरिंग, डीएसपी, सीओ सहित 8 शहीद हुए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x