Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम पुलिस भारी बारिश में भी यातायात संचालन के दौरान सड़कों पर तैनात है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: सुबह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी होने के कारण संभावित हैवी ट्रैफिक को देखते हुए सुबह से ही पुलिस आयुक्त गुरुग्राम द्वारा सभी थाना एसएचओ को यातायात संचालन के लिए सड़कों पर उतरने के लिए आदेश दिए गए है।
शहर के लगभग सभी हिस्सों में सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलाया जा रहा है ।
कुछ स्थानों पर भारी बारिश के कारण यातायात धीमा है वहाँ पर गुरुग्राम पुलिस की टीमें यातायात को सुचारू करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। आम जनता से भी निवेदन है कि यातायात नियमों का पालन करे और ट्रैफिक संचालन के दौरान आपकी सेवा,सुरक्षा और सहायता के लिए सड़कों पर खड़े हुए पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करे।

Related posts

25 HP ट्रांसफार्मर बदलने के नाम पर ₹15 हजार रिश्वत की मांग, फोरमैन ₹14 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Ajit Sinha

पानी व मिट्टी का ठेका रद्द करने पर मैनेजर की लाठी -डंडों पीटने और उसकी गाडी को तोड़ने वाले 3 आरोपित को पुलिस ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha

नए राशन डिपो के लिए 8 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन : डीसी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x