Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा हाइलाइट्स

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, चिप कंपनी में लगी भीषण आग, रेस्क्यू के दौरान दीवार गिरी; 2 दमकलकर्मी शहीद- वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नोएडा सेंट्रल के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र स्थित इलेक्ट्रॉनिक चिप बनाने वाली ‘ILGIM कंपनी’ में बीती देर रात भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।लेकिन, राहत और बचाव कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंपनी की साइड की दीवार और लोहे का एक भारी-भरकम बीम अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 5 फायरकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने दो जाबांज़ फायरमैन को मृत घोषित कर दिया।

ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक-3 इलाके में स्थित ILGIM कंपनी, जहाँ इलेक्ट्रॉनिक चिप्स का निर्माण होता है, वहाँ 3 और 4 अगस्त की दरमियानी रात अचानक आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। फायर ब्रिगेड की जाबांज़ टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।आग बुझाने के ऑपरेशन के दौरान ही कंपनी की एक तरफ की दीवार और छत का लोहे का बीम अचानक भरभराकर दमकलकर्मियों पर गिर गया। इस मलबे की चपेट में आने से 5 फायर सर्विस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटनास्थल पर मौजूद साथी कर्मचारियों और पुलिस ने तुरंत सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुँचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने मुस्तैदी से इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान फायर मैन रोहित यादव और मुख्य आरक्षी चालक तीरथपाल सिंह को  डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इस हादसे में घायल अन्य तीन कर्मियों—मुख्य आरक्षी चालक राजपाल सिंह, फायरमैन मनीष कुमार और फायरमैन अमित कुमार का इलाज जारी है, और डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।दूसरों की जान और संपत्ति बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालने वाले दो दमकलकर्मियों की शहादत ने पूरे पुलिस और फायर महकमे को गमगीन कर दिया है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस के आला अधिकारी और SDRF की टीम मौजूद है, मलबे की जाँच की जा रही है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Related posts

घर के बाहर खेल रहे थे होली, बदमाशों की फायरिंग में एक शख्स की मौत, दूसरा शख्स गंभीर।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: ईवीएम को लेकर फेक न्यूज अपलोड करने वाले व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: अपराध शाखा-17 और बदमाशों के बीच जमकर चली गोली, पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोचा,11 पिस्टल, 9 रौंद बरामद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x