Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

खरगे ने की मांग- प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह सदन में आकर श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी एवं छात्रों पर की गई बर्बरता पर जवाब दें


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मांग की है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सदन में आकर अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी एवं दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर की गई बर्बरता के मुद्दों पर जवाब दें। सोमवार को संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह संसद में आने को ही तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री संसद में आकर जवाब देने के बजाय इंस्टाग्राम पर रील बनाकर बच्चों को माफ करने की बात कह रहे हैं। खरगे ने जोर देकर कहा कि असल में माफी तो प्रधानमंत्री को मांगनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठियां और पैलेट गन चलवाई हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जब से संसद का सत्र शुरू हुआ, तब से ही प्रधानमंत्री सदन में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र और जनता का अपमान बताते हुए कहा कि संसद में जब बहस होती है तो सरकार का दायित्व होता है कि वह सदन के प्रति जवाबदेह बने और सवालों का उत्तर दे। खरगे ने कहा कि मोदी सरकार श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने कहा कि विपक्ष देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और चरमराती शिक्षा व्यवस्था जैसे मुद्दों को भी लगातार उठा रहा है, लेकिन सरकार इन सवालों का जवाब देने की बजाय छात्रों को डराने-धमकाने में लगी है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए खतरा बताया।कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने हक के लिए आवाज उठा रहे छात्रों को देशद्रोही कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि मासूम बच्चे देशद्रोही नहीं हैं, असली देशद्रोही तो लोकतंत्र को कुचलने वाले भाजपाई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी छात्रों से उनकी आय के स्रोत पूछे जा रहे हैं और उनके माता-पिता को धमकाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों को डरा रही है, जबकि दूसरी ओर आरएसएस का पंजीकरण तक नहीं है।
विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में किया जोरदार विरोध प्रदर्शन
इससे पहले सोमवार सुबह छात्रों पर हुई बर्बरता और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस समेत विपक्ष के सांसदों ने संसद परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, महासचिव प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सांसदों ने ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों हैं’ लिखा बड़ा पोस्टर हाथों में ले रखा था।

Related posts

विधानसभा चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी के भव्य नागरिक अभिनंदन के जरिए रोहतक से भाजपा का चुनावी शंखनाद

Ajit Sinha

पंचकूला ब्रेकिंग: नवनिर्वाचित मेयर , पार्षदों, प्रधानों व सदस्यों को दिलाई जा रही आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ-देखें लाइव वीडियो में

Ajit Sinha

पूर्व जिला पार्षद राजेश्वर गोल्याका ने बीजेपी पार्टी को छोड़ कर इनेलो पार्टी का दामन थामा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x