Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

दिल्ली पुलिस की विशेष टीम के अधिकारी बन फ्लैट में रेड करने, बंधक बनाकर 25 लाख की रंगदारी मांगने,1 महिला सहित 4 पकड़े गए


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
दिल्ली पुलिस की विशेष टीम के अधिकारी/कर्मचारीबनकर एक महिला सहित पांच बदमाश अंसल सोसायटी, सेक्टर-86 , गुरुग्राम के एक फ्लैट में जबरन घुस गए, और छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी। फ्लैट में रह रहे लोगों को बंधक बनाकर , उनसे 25 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की। इस दौरान किसी इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी , और पुलिस टीम ने एक महिला सहित 4 बदमाशों को पकड़ लिया। इस मामले में थाना खिड़की दौला , गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर , चारों आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक आरोपित अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।  
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि  दिनांक 29/30.07.2026 की रात्रि को थाना खेड़कीदौला, गुरुग्राम की पुलिस टीम को अंसल हाइट्स सोसायटी, सेक्टर-86, गुरुग्राम में लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां शिकायतकर्ता ने 3 व्यक्तियों व 1 महिला को पुलिस के हवाले करते हुए एक लिखित शिकायत दी। शिकायतकर्ता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया कि वह अपने साथियों के साथ फ्लैट पर गेट-टुगेदर पार्टी कर रहा था। इसी दौरान एक महिला अपने 5 अन्य साथियों के साथ फ्लैट में जबरन घुस गई। सभी ने स्वयं को दिल्ली पुलिस का कर्मचारी बताते हुए फ्लैट में रेड करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने उसको (शिकायतकर्ता) व उसके साथियों को बंधक बनाकर उनके  साथ मारपीट की तथा उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। इसके उपरांत ऋषि नामक व्यक्ति ने उसके एक साथी सागर को अपनी गाड़ी में बैठाकर रुपये लेने के लिए ले गया, जबकि अन्य व्यक्ति उसे व उसके साथियों को फ्लैट में बंधक बनाए रखकर जान से मारने की धमकी देते रहे। उसके साथी सागर को उन व्यक्तियों पर शक होने पर उसने अपने अन्य साथियों को अपनी लोकेशन भेज दी। इसके बाद इनके अन्य साथी मौके पर पहुंचे और 4 व्यक्तियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि ऋषि नामक व्यक्ति मौके से फरार हो गया। प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना खेड़की दौला, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।
उनका कहना है कि थाना खेड़कीदौला, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित  कार्यवाही करते हुए कल बृहस्पतिवार को 1 महिला सहित कुल 4 आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम 1 सतविन्द्र (उम्र-46 वर्ष) निवासी विजय नगर, जिला रोहतक (हरियाणा), 2. टीनू (उम्र-42 वर्ष) निवासी शिव विहार, जिला रोहतक (हरियाणा), 3. नवीन (उम्र-40 वर्ष) निवासी गांव गढ़ी खेड़ी, जिला रोहतक (हरियाणा) तथा 4. स्नेहा उर्फ सना (उम्र-21 वर्ष) निवासी आर्य नगर, जिला रोहतक (हरियाणा) है। उनका कहना है कि  प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इनके फरार साथी ऋषि ने इन्हें  शिकायतकर्ता के बारे में जानकारी दी थी कि वह संपन्न परिवार से है तथा अपने साथियों के साथ पार्टी करता है। इसके बाद सभी ने फर्जी दिल्ली पुलिस की विशेष टीम के अधिकारी बनकर शिकायतकर्ता के फ्लैट पर रेड करने, उन्हें बंधक बनाकर डराने-धमकाने तथा 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने की योजना बनाई। योजना के अनुसार ऋषि ही आरोपियों को रोहतक से गुरुग्राम लेकर आया था। महिला आरोपी ने फ्लैट की घंटी बजाई और दरवाजा खुलते ही सभी आरोपी फ्लैट के अंदर घुस गए। आरोपियों ने स्वयं को दिल्ली पुलिस का अधिकारी/कर्मचारी बताकर शिकायतकर्ता व उसके साथियों को अवैध गतिविधियों में शामिल होने का भय दिखाया तथा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। रुपये लेने के लिए ऋषि नामक आरोपी शिकायतकर्ता के साथी सागर को अपने साथ ले गया, लेकिन सागर को उस पर सन्देश हुआ तो सागर ने अपने साथियों को अपनी लोकेशन भेजने के बाद जब ऋषि से पूछताछ करने का प्रयास किया गया तो वह घबरा गया और अपनी स्विफ्ट कार में अपने साथियों सहित मौके से फरार हो गया।पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जा से दिल्ली पुलिस के 03 फर्जी पहचान-पत्र बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त फर्जी पहचान-पत्र उन्हें उनके फरार साथी ऋषि द्वारा उपलब्ध कराए गए थे।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

Ajit Sinha

रेजिडेंट की सुरक्षा के तैनात, सिक्योरिटी गार्डो ने रेजिडेंट और उसके बेटे को लाठी, डंडे, बैट और राड से रेजिडेंट बुरी तरह पीटा-वीडियो देखें

Ajit Sinha

वेब सीरीज में काम दिलाने के नाम पर मांगता था न्यूड तस्वीरें, फिर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x