Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हाइलाइट्स

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड में प्लॉटों की रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई तो काफी तादाद में एकजुट होकर यूआईसी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नव नियुक्त बोर्ड लगभग 2 महीने बीत जाने के बाद भी प्लॉट धारकों को राहत नहीं दे पाई है। लगभग 987 प्लॉटों की रजिस्ट्री लगातार लगभग 2 सालों से रोके बैठे है। ऐसे में प्लॉट धारकों के सब्र अब खत्म हो जाता जा रहा है। जल्द ही हजारों की संख्या में ये सभी प्लॉटधारक एक जुट होकर अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ विरोध ग्रीन फील्ड कॉलोनी के साइड ऑफिस पर प्रदर्शन कर सकते है। प्राप्त खबर के अनुसार बीते ढाई सालों से लगातार प्लॉटों की रजिस्ट्री होने का बेसब्री से इन्तजार कर रहे है,अब तक प्लॉटों की रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई है, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रुकी हुई प्लॉटों की रजिस्ट्री शुरू होने का और कितना इंतजार करे, पहले प्लाट धारकों से कहा जा रहा था कि अर्बन इम्पॉवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड में बोर्ड कम्पलीट नहीं है।
अब तो नए बोर्ड को बने हुए लगभग 2 महीने से अधिक हो चुके है,वाबजूद इसके अब तक एक भी प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं हुई है। ऐसे में वह लोग प्लॉट और फ्लैट धारकों को क्या जवाब दें,अब तक तो प्लॉट और फ्लैट धारकों को ये कहते आ रहे थे कि अब रजिस्ट्री खुल जाएगी, तब रजिस्ट्री खुल जाएगी,का जवाब देते हुए वे लोग थक चुके है। अब प्लॉट खरीदारों को रजिस्ट्री के बारे में और झूठ उनसे कैसे बोले। इस मामले में अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नवनियुक्त चैयरमेन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी में प्लॉटों की रजिस्ट्री जल्द शुरू हो इसके लिए यूआईसी का नया बोर्ड बहुत ज्यादा गंभीर है, वे लोग प्लॉट धारकों की परेशानियों को समझ सकते है। उनके पास 987 रजिस्ट्री होने है, जो अभी तक पेंडिंग है। बीते समय में सुप्रीम कोर्ट के जज बदल गए थे, दिनांक 23 जुलाई 2026 को नए जज को केस समझाने में उनके वकील को थोड़ा वक्त लग गया था ,इसी लिए उन्होनें शार्ट डेट दिनांक 29 जुलाई 2026, यानी आज के दिन बुधवार को दिया है। सम्भवना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉटों की रजिस्ट्री करने की इजाजत सुप्रीम कोर्ट से आज मिल जाएगी। बिलंब होने के कारण पूछने पर उन्होनें कहा कि पेपरों में कुछ टेक्निकल दिक्कत आ गई थी, जिसकों क्लीयर करने में थोड़ा बहुत समय लग गया।
हंस राज आहूजा, निवासी सेक्टर -16 , फरीदाबाद बताते है कि उन्होनें ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में 560 गज की एक प्लॉट अपने बेटे के मकान बनाने के लिए खरीदी थी,पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी में प्लॉटों की रजिस्ट्री बंद होने से, मकान बनाने के बारे में सोचना बंद कर दिया है। पूछने पर उन्होंने कहा कि क्या करे लगभग ढाई साल से अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने एक भी प्लॉटों की रजिस्ट्री नहीं करवाई, ढाई सालों से यह कहते रहे कि यूआईसी में बोर्ड कम्प्लीट नहीं है। और तभी से यूआईसी कम्प्लीट बोर्ड होने का इंतजार करते हुए आ रहे थे, दो महीने पूर्व में नया बोर्ड सुप्रीम कोर्ट द्वारा की गठित गई है , ये लोग भी कुछ नहीं कर पा रहे है। ऐसे में और ज्यादा चुप रहना ठीक नहीं है। जिन जिन लोगों की प्लॉटों की रजिस्ट्री रुकी हुई है,वे लोग धीरे-धीरे एक -दूसरे के संपर्क में आ रहे है, ऐसे में लोग एक दूसरे से जुड़ने की कोशिश तेज हो गई है। देखते आगे-आगे क्या होता है। उनका प्लॉट नंबर -3111 है।
अशोक कुमार निवासी चितरंजन पार्क, दिल्ली कहते है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में प्लॉट नंबर-3537 खरीदी थी, इस लिए की इस प्लॉट पर मकान बना अपने परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी रहेंगे, पर प्लॉट की रजिस्ट्री न होने से उनका घर का ये सपना-सपना ही रह गया। करोड़ों खर्च करने के बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं हुई, रजिस्ट्री के बिना नक्शा नहीं बनेगे, कंप्लीशन सर्टिफिकेट, बिजली , पानी कनेक्शन तो बहुत दूर की बात है। दिल्ली में किराए मकान में रह रहे है , और मकान मालिक को किराया दिए जा रहे है। मेरा तो पूरा का पूरा परिवार बहुत ज्यादा परेशान है। लगभग दो-ढाई साल हो गए रजिस्ट्री का इन्तजार करते हुए, और कितना इंतजार करना होगा। अब धीरे-धीरे और प्लॉट धारकों से जुड़ने की कोशिश कर रहे है। ताकि यूआईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके विरोध जता सके.
जतिन निवासी सेक्टर -16 , फरीदाबाद ने बातचीत करते हुए कहा कि उनकी जॉइंट फैमली है, ऐसे में परिवार के सदस्यों की संख्या ज्यादा है, और उनकी शादी जब होने वाली थी, ऐसे में लाजमी है, रिश्तेदारी भी बढ़ जाती हैं व मिलने जुलने वाले भी लोग आते-जाते रहते है। इसी सोच के साथ उन्होनें ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद में प्लॉट न. 2162 खरीदी थी लगभग ढाई -तीन वर्ष पूर्व में, की एक शानदार मकान बनाएंगे, और आराम से खुले मिजाज से रहेंगे पर उनका ये सपना -सपना ही रह गया। आज तक उनके प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं हुई। लंबे समय बीत जाने के बाद अब मेरी शादी हो गई, अपने पुराने मकान में पुरे परिवार के साथ रह रहे है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि अब लोग उनसे जुड़ने लगे है जिनकी रजिस्ट्री यूआईसी में रुकी हुई है। आने वाले समय में एक जुट होने की कोशिश में है।
विश्नाथ कक्क्ड़ निवासी चितरंजन पार्क, दिल्ली व एक अन्य व्यक्ति बताया कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद में प्लॉट नंबर-1634, 210 गज व 1867 , 267 गज है। इन प्लॉटों की रजिस्ट्री लंबे इंतजार करने के बाद भी नहीं हो पाई और कितना इंतजार करना होगा, ये उनके समझ से पड़े, पता चला है कि अर्बन इम्प्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के नए बोर्ड में काफी अनुभवी लोग शामिल हुए है, इनमें चैयरमेन संजय सूद, पूर्व आईएएस व हरियाणा के पूर्व मुख्य सचिव संजीव कौशल व बड़खल एसडीएम शामिल है , बोर्ड में ऐसे लोगों के होते हुए भी फरीदाबाद की जनता बहुत ज्यादा परेशान हो, ये उनके समझ से पड़े है । उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही प्लॉटों की रजिस्ट्री शुरू हो जाएगी, यदि रजिस्ट्री शुरू नहीं हुई तो नए बोर्ड में बैठे अनुभवी लोगों का क्या फायदा। थोड़ा बहुत और इन्तजार करने बाद प्लॉटों की रजिस्ट्री शुरू नहीं तो एकत्रित होकर यूआईसी के ग्रीन फील्ड कॉलोनी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

Related posts

फरीदाबाद: गांव पलवली में 361 लोगों को विधायक राजेश नागर ने दिए लैंड कार्ड

Ajit Sinha

फरीदाबाद क्राइम ब्रांच, ऊँचा गांव ने आज दो प्रदेशों के इनामी बदमाश को देशी पिस्तौल सहित किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने अनलॉक-4 के दिशा-निर्देशों को लागू करने के लिए आज आदेश जारी कर दिए, जरूर पढ़े,

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x