Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद सर्कल में अधीक्षण अभियंता अमित कम्बोज ने संभाला कार्यभार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) के फरीदाबाद सर्कल में नव नियुक्त अधीक्षण अभियंता अमित कम्बोज ने आज अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के उपरांत उन्होंने सर्कल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त किया तथा बिजली वितरण व्यवस्था, उपभोक्ता सेवाओं और विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
अधीक्षण अभियंता अमित कम्बोज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ता शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही राजस्व संग्रह में सुधार, लाइन लॉस में कमी, बिजली चोरी पर प्रभावी नियंत्रण तथा सरकार एवं निगम की जनकल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए उपभोक्ता संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा निगम की सेवाओं को और अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाएगा।इस अवसर पर सर्कल कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अधीक्षण अभियंता अमित कम्बोज का स्वागत किया तथा उन्हें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा सरकार ने आज राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने सफाई इंस्पेक्टर सहित कई कर्मचारियों को किया सस्पेंड।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सीपी ओ पी सिंह ने कहा, डायल 100 नंबर पर फोन करने पर घटना स्थल पर मदद के लिए पुलिस तुरंत पहुंचेगी।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x