Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

यातायात पुलिस के जवान की वजह से एनएच-48 पर बड़ा हादसा टल गया. दुर्घटना ग्रस्त ट्रक-ट्रॉला से होने लगी थी सीएनजी गैस का रिसाव।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एनएच-48 शिकोहपुर, गुरुग्राम के समय आज सोमवार तड़के एक ट्रक-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गया, और उस में लगी हुई सीएनजी किट से गैस का रिसाव होने लगा, जिससे भीषण आग लगने का खतरा उतपन्न हो गया जिसमें कई लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी। ऐसे में यातायात पुलिस के एक जवान की सतर्कता व सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया। यातायात पुलिस के जवान ने तुरंत वहां से गुजरने वाले सभी वाहनों को एक दम से रोक दिया। वरना आग लगने का बड़ा खतरा था। 
पुलिस प्रवक्ता ने आज सोमवार को प्रातः समय लगभग 5 बजे एनएच-48 पर शिकोहपुर के निकट एक ट्रक-ट्रॉली दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक में लगी सीएनजी किट से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिससे मौके पर बड़ा हादसा होने की आशंका उत्पन्न हो गई। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के सिपाही संदीप ने अपनी सतर्कता, विवेक सूझबूझ से त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए तत्काल एनएच-48 पर यातायात को सुरक्षित रूप से रुकवाया, घटना स्थल को सुरक्षित कराया तथा डायल-112 के माध्यम से संबंधित आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी। सूचना प्राप्त होते ही ईआरवी एवं अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची और आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए। दुर्घटना में ट्रक चालक एवं परिचालक सुरक्षित हैं तथा समय रहते की गई कार्रवाई  से होने वाली बड़ी अप्रिय घटना को टाल दिया गया। यातायात पुलिस के सिपाही संदीप द्वारा दिखाई गई तत्परता, कर्तव्यनिष्ठा एवं साहस सराहनीय है। उनकी सूझबूझ के कारण संभावित बड़े हादसे को टालने में सफलता मिली। गुरुग्राम पुलिस ऐसे समर्पित पुलिसकर्मियों की कर्तव्यपरायणता की सराहना करती है।

Related posts

रेरा का अंसल हाईलैंड पार्क को कारण बताओ नोटिस, 10 हजार/दिन के जुर्माना की संभावना

Ajit Sinha

ब्रेकिंग: सूरजकुंड मेले के मद्देनजर आज से गुरुग्राम -फरीदाबाद रोड से गुजरने वाले सभी भारी कमर्शियल वाहनों पर लगी रोक।

Ajit Sinha

गुरुग्राम : त्रिदेव मंदिर भूमि पूजन व ब्रह्मऋर्षि गुर्वानंद के आषीर्वचन सुनने गुरुग्राम से सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग, उमेश अग्रवाल।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x