Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर, प्रेम प्रसंग समेत सभी बिंदुओं पर गहनता से पुलिस कर रही है जांच।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ प्रेम संबंध के विवाद में दो दोस्तों का झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। एक ही कंपनी में काम करने वाले दोनों युवकों ने कथित तौर पर एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना सिरसा गोलचक्कर के पास सर्विस रोड पर घटित हुई है। पुलिस को देर रात 112 पर सूचना मिली कि दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हैं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान 32 वर्षीय सुरेश की मौत हो गई। वहीं, 40 वर्षीय नरेश की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।
पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम संबंध से जुड़ा विवाद प्रारंभिक कारण के रूप में सामने आया है। हालांकि पूरे घटनाक्रम की हर एंगल से जांच की जा रही है। दोनों युवक एक ही कंपनी में काम करते थे। नरेश का सिरसा गांव की एक महिला से पिछले 6 सालों से प्रेम संबंध था। हाल ही में महिला ने नरेश से दूरी बनाकर सुरेश से बातचीत शुरू कर दी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। गुरुवार रात दोनों ने सिरसा गोलचक्कर के पास एक साथ बैठकर बीयर पी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने धारदार हथियार से एक-दूसरे पर हमला कर दिया।एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार के अनुसार सिरसा गोल चक्कर के पास सर्विस रोड़ पर दो व्यक्तियों में विवाद होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद में दोनो व्यक्तियों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के शरीर पर किसी नुकीली चीज से वार होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त हथियार और मौके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। संबंधित महिला की भूमिका और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

Related posts

फॉर्चूनर गाडी में चेकिंग के दौरान एक करोड़ रूपए नगद पुलिस ने किया बरामद, दो अरेस्ट,इनकम टेक्स विभाग को सौपा

Ajit Sinha

पुलिस विभाग में प्रत्येक स्तर के अधिकारी को हो अपने कार्य को लेकर स्पष्टता, लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त-डीजीपी

Ajit Sinha

मिले पिता के साथ लापता 2 मासूमों के शव, धारदार हथियार से की गई हत्या, पिता की तलाश में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x