Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी में दहेज़ लोभियों ने गर्भवती महिला की हत्या कर दी, पति, ससुर, सास और 2 देवरों पर केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में दहेज़ के लालचियों ने एक नवविवाहिता की सनसनी खेज हत्या कर दी, मामले की सूचना मिलते ही ग्रीन फील्ड पुलिस चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई, और मृतका नमिता चौधरी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आज गुरुवार को मृतका नमिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है,पर अभी मृतका नमिता का शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। इस मामले में थाना सूरजकुंड में दहेज़ हत्या की धाराओं में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें पति रंजीत चौधरी, ससुर विजय कांत चौधरी, सास बुच्ची चौधरी, देवर करणजीत चौधरी, संजीत चौधरी निवासी बी-8 , ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के नाम शामिल है। इस संबंध में एसएचओ प्रहलाद सिंह का कहना है कि इस केस की जांच अभी चल रही है।मृतका नमिता चौधरी की उम्र 29 वर्ष है, उसकी शादी लगभग 8 महीने पूर्व में हुई थी, मृतका नमिता चौधरी के गले पर कट के निशान हैं। और 6 महीने की गर्भवती थी ,मृतका नमिता के मायके वालों ने उसके ससुरालियों पर दहेज़ के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। ये मामला बुधवार की है।

Related posts

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड में 4 मंजिल पर प्रतिबंध, के बाद नहीं सुधरे रहे बिल्डर लोग, धड़ल्ले से कर रहे अवैध निर्माण-कार्रवाई होगी।

Ajit Sinha

बीबीए की पढाई कर चुके एक शख्स के महंगे व मौज मस्ती के शौक ने पहुंचाया जेल।

Ajit Sinha

19 वर्षीय नरेन्द्र उर्फ नितिन के हत्या मामले में 4 आरोपितों को पुलिस ने किया अरेस्ट, अन्य आरोपितों की तलाश जारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x