Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद:एसीबी की कार्रवाई: 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते पुलिस कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की फरीदाबाद इकाई ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस के एक कांस्टेबल को 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला-
शिकायतकर्ता सौरभ ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि थाना एनआईटी-5, फरीदाबाद में तैनात कांस्टेबल पंकज उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। आरोप है कि शिकायतकर्ता के चाचा फूल सिंह के नाम अदालत से जारी नोटिस/गैर-जमानती वारंट (NBW) के संबंध में जवाब तैयार करने के एवज में आरोपी कांस्टेबल ने 2,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत का सत्यापन करने के बाद राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की फरीदाबाद इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में ट्रैप लगाया गया। ट्रैप के दौरान आरोपी कांस्टेबल को शिकायतकर्ता से 2,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रैप की पूरी प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS), 2023 की धारा 105 के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न की गई। इस संबंध में एफआईआर संख्या 16 दिनांक 21 जुलाई 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में थाना SV&ACB, फरीदाबाद में मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद : स्वास्थ्य व पुलिस विभाग ने नकली सरसों तेल के डब्बों पर धारा ब्रांड की असली लेबल चिपका कर बेचने वाली कंपनी में छापा, देखिए वीडियो

Ajit Sinha

सीआईए में तैनात एक पुलिसकर्मी (एसपीओ) 40000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के के राव ने छह सब इंस्पेक्टरों और एक अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर को इधर से उधर किए हैं। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x