Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ राजनीतिक हरियाणा

प्रभु श्री राम के चंदे में हुई चोरी से करोड़ों राम भक्तों की अटूट श्रद्धा और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है, डॉ. सुशील गुप्ता


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: अयोध्या स्थित भगवान श्री राम मंदिर के पावन चंदे में हुई हेराफेरी और भ्रष्टाचार के खिलाफ 14 जुलाई से आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा की वीर भूमि से एक बड़े धार्मिक व वैचारिक आंदोलन का शंखनाद किया हुआ है। आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने आज कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में में आयोजित कार्यक्रमों में कहा कि अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम के चंदे में हुई चोरी से देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों की अटूट श्रद्धा और त्याग का अपमान हुआ है और आस्था को गहरी ठेस पहुंची है, ऐसे महा-पापियों को फांसी दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा हरियाणा में 14 जुलाई से महा-हस्ताक्षर अभियान चलाया हुआ है। इसके तहत देश के प्रधानमंत्री के नाम आम नागरिकों द्वारा लिखे गए पत्र पर ‘चंदा चोरों को कड़ी सजा’ दिलवाने हेतु हस्ताक्षर करवाए जा रहे है।
इस आंदोलन के तहत पूरे भारतवर्ष में चलाया जा रहा यह देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान मूल रूप से एक सामान्य नागरिक के रूप में लिखा गया बेहद भावुक और आक्रोशित पत्र है। इस पत्र के माध्यम से राम भक्तों की पीड़ा और उनके विश्वास को लगी ठेस को सीधे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी के समक्ष रखा गया है।
भक्तों की अटूट श्रद्धा और त्याग का अपमान: देश और दुनिया के करोड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी गाढ़ी कमाई और जीवन की जमा-पूंजी श्री राम मंदिर निर्माण हेतु दान कर दी थी। अधिकांश भक्तों ने रसीद तक नहीं मांगी, क्योंकि उनका मानना था कि यह भगवान का घर है। परंतु आज उस पवित्र विश्वास को भारी ठेस पहुँची है।
ट्रस्ट की भूमिका और सरकार की चुप्पी पर सवाल: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति व्यक्तिगत स्तर पर प्रधानमंत्री जी की देखरेख में हुई थी। ऐसे में इतने बड़े स्तर पर बेईमानी होने के बावजूद प्रधानमंत्री जी की चुप्पी राम भक्तों को आहत कर रही है।
घोटालों और कमीशनखोरी का इतिहास: वर्ष 2021 से ही ट्रस्ट में जमीनों के घोटाले और निर्माण कार्यों में 40% तक की कमीशनखोरी की खबरें मीडिया में आती रही हैं। श्रद्धालुओं को उम्मीद थी कि मोदी जी इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
दोषियों को बचाने का प्रयास: SIT जांच और FIR की प्रक्रिया मात्र लोगों की आँखों में धूल झोंकने जैसी लग रही है, जहाँ छोटे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर बड़े चेहरों को बचाया जा रहा है।
*फांसी की सजा की मांग:*पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री से पुरजोर अपील की गई है कि वे ऐसा अधर्म न होने दें। भगवान राम के मंदिर के चंदे से चोरी करने वाले महापापियों को सरेआम फांसी की सजा दी जानी चाहिए।

Related posts

कड़ाके के ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी कार्यालय के समय एक से 15 जनवरी तक  परिवर्तित की हैं। 

Ajit Sinha

हथनीकुंड बैराज से दिल्ली की तरफ राजनीतिक द्वेष के तहत पानी छोड़ा गया: डॉ. सुशील गुप्ता

Ajit Sinha

कांग्रेस की कई कामयाबियों में अहमद पटेल का बड़ा योगदान रहा, निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा वफादार दोस्त खो दिया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x