Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़, 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार-वीडियो देखे।



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन साइबर वज्र’ के तहत कार्रवाई करते हुए नोएडा में चल रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों का भंडाफोड़ किया है। ये कॉल सेंटर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने और लोगों को इंश्योरेंस क्लेम व क्रेडिट कार्ड के नाम पर ठग रहे थे। पुलिस ने इस मामले में 4 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस की गिरफ्त खडे तनुज कुमार गोयल पंकज,  मोहित कुमार और आदेश यादव को ‘Indigo Airlines India’ में नौकरी दिलाने और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर बेरोजगार युवाओं से हजारों रुपये की ठगी करने और इंश्योरेंस पॉलिसी को मैच्योर करने, ज्यादा क्लेम दिलाने और क्रेडिट कार्ड के नाम पर शिकार बनाया जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, कंप्यूटर, 12 मोबाइल फोन, 5 फर्जी सिम कार्ड, 17 एटीएम कार्ड, चेक बुक और पेन ड्राइव बरामद की है। अधिकारियों के मुताबिक, इन अपराधियों के खिलाफ NCRP पोर्टल पर 25 से अधिक शिकायतें पहले से ही दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इनके बैंक खातों को फ्रीज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related posts

संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल फोरम’ ने सड़क यातायात सुरक्षा के लिए ’सुरक्षित प्रणाली दृष्टिकोण’ की पहल को सराहा- डीजीपी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नर्स ने शादी करने से किया इंकार तो प्रेमी ने पहले गोली मार कर की हत्या की कोशिश, फिर की गला दबा कर हत्या, अरेस्ट ।

Ajit Sinha

गलत हरकत करते समय बच्ची ने शोर मचाया तो उसने उसकी हाथ की नस काट दी, उसे ट्रंक में बंद कर, बेड में बंद कर दिया -मौत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x