Athrav – Online News Portal
नोएडा

मानसून का आगमन, गर्मी छू-मंतर, पर आफत बरकरार, सड़कों पर जलभराव, और जाम, जिले में झमाझम बारिश।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश में भीषण उमस और सूखी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की बड़ी खबर है, लेकिन साथ ही एक बड़ी चेतावनी भी। यूपी में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर समेत 25 जिलों में अगले 5 दिनों तक यानी 5 जुलाई से 9 जुलाई तक भारी बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।पिछले कई दिनों से उमस से बेहाल नोएडा और एनसीआर के लोगों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे मौसम सुहाना हो गया है और लोगों को पसीने वाली गर्मी से राहत मिली है। लेकिन राहत के साथ-साथ आफत भी आई है। भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव शुरू हो गया है, जिससे सड़कों पर लंबा जाम लग रहा है और यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है।मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बारिश का यह दौर 9 जुलाई तक लगातार जारी रहेगा। इस दौरान सबसे बड़ा खतरा आकाशीय बिजली गिरने का है। मौसम विभाग ने आम जनता के लिए सख्त एडवाइजरी जारी की है, खराब मौसम के दौरान घरों में या कंक्रीट की मजबूत छतों के नीचे ही रहें। बिजली कड़कने के समय किसी भी सूरत में बड़े पेड़ों, ढीले बिजली के खंभों या मोबाइल टावरों के पास खड़े न हों। खुले मैदानों या वॉटर बॉडीज के पास जाने से बचें। अगले 24 से 48 घंटे बेहद सतर्क रहें। जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।

Related posts

गो वे कंपनी के निदेशक और मास्टमाइंड अरेस्ट, दस हजार लोगों क करोड़ों की ठगी शिकार बनाया था।

Ajit Sinha

मैट्रिमोनियल साइट्स पर दोस्ती कर, असम राइफल्स की महिला सिपाही को झांसा देकर साइबर अपराधियो ने ठगे 60 लाख

Ajit Sinha

तीन दिनों से खाना न मिलने और नौकरी छूटने से नाराज शख्स ने सीएम को दी गोली मारने की धमकी, आरोपित गिरफ्तार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x