Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

विलेज चार्मवुड में रिहायशी प्लॉटों पर अवैध रूप से बनाई गई, 15 दुकानों पर की सीलिंग,100 घरों के आगे से हटाए अवैध कब्जे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद की टीम ने आज सोमवार को चार्मवुड विलेज, सूरजकुंड व सैनिक कॉलोनी में बड़े स्तर पर दुकानों में सीलिंग की कार्रवाई की, और अवैध कब्जों को 2 अर्थमूवर मशीनों की मदद से अवैध कब्जों को हटाया गया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साए में अंजाम दिया गया है,ये जानकारी डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद यजन चौधरी ने दी है, उन्होंने आज रिहायशी प्लॉटों बने 15 अवैध दुकानों और 100 स्थानों से अवैध कब्जे हटाए है और उनकी ये तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यजन चौधरी ने ATHARV NEWS से बातचीत करते हुए कहा कि आज उन्होंने दो अलग -अलग टीमें बनाई थी, इनमें से एक टीम को विलेज चार्मवुड, सूरजकुंड व दूसरी टीम को सैनिक कॉलोनी में भेजी गई थी। उनकी एक टीम ने आज सोमवार को विलेज चार्मवुड, सूरजकुंड में रिहायशी प्लॉटों पर अवैध रूप से बनाई गई करीब 15 दुकानों पर सीलिंग की कार्रवाई की है। इसके अलावे 50 से अधिक घरों के आगे किए गए अवैध कब्जे को भी एक अर्थमूवर मशीन की मदद से उखाड़ दिया गया है। उनका कहना है कि उनकी दूसरी टीम ने भी सैनिक कॉलोनी, जो उनका एरिया है, से भी लगभग 50 अधिक घरों के आगे से अवैध कब्जों को हटाया गया है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि सभी 15 दुकानदारों को 2 नोटिस दी गई थी, अलग -अलग समय पर दी गई थी बावजूद इसके अपना काम धंधा जारी रखा, और दिए गए नोटिस का दुकान मालिकों ने संतोषजनक जवाब नहीं दे सकें। इसीलिए उपरोक्त कार्रवाई की गई है।  

Related posts

फरीदाबाद: मानव रचना ने अंतर्राष्ट्रीय जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लगन सगाई में आए लकड़ों ने सबक सिखाने व दबदबा स्थापित करने के उद्देश्य से घर के बाहर दो फायरिंग करके हुए थे फरार-पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने रोड शो और जनसभाओं से दिखाई ताकत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x