Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : मुजेसर इलाके के एक कैमिकल के गोदाम में बीड़ी की चिंगारी से लगी भयंकर आग, लाखों के नुक्सान की खबर, पुलिस जांच में जुटी


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :मुजेसर इलाके में आज दोपहर के वक़्त एक काले तेल के गोदाम में भयंकर आग लग गई। आग इतना भयंकर था कि उसकी काले धुएं लोगों को काफी ऊंचाई और काफी दूर तक दिखाई दे रहीं थी। पुलिस की माने तो आग लगने का कारण शुरूआती दौड़ में बीड़ी पीना बताया गया हैं। संभवता उसी की चिंगारी से आग लगी हैं। इस अग्निकांड की जांच हेतु फोरेसिंग टीम को बुलाई गई हैं और साथ में मुजेसर थाना की पुलिस भी जांच कर रहीं हैं। इस आग में लाखों रूपए के कैमिकल जल कर ख़ाक हो गया।
एसएचओ राजेंद्र सिंह की माने तो जब कैमिकल के गोदाम में आग लगी थी उस वक़्त वह उसी के नजदीक में मौजूद थे। उस वक़्त दोपहर के करीब दो बज रहे थे। उनका कहना हैं कि जैसे ही उन्हें आग लगने की सूचना मिली,तो वह तुरंत अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस बीच में उन्होनें फायर बिग्रेड को भी सूचित कर दिया जिससे फायर बिग्रेड की 4 गाड़ियां मौके पर एक -एक करके पहुंच गई और आग बुझाने का कार्य तेजी शुरू किया।
उनका कहना हैं कि इस अग्निकांड की जांच की जा रहीं हैं इसके लिए उन्होनें पुलिस की एक टीम मौके पर भेज दी गई। इसके साथ में जले हुए कैमिकल की जांच हेतु फोरेंसिक टीम को भी बुलाई गई हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि अभी तो यही लगता हैं कि यह गोदाम अवैध हैंपर जांच में जल्द ही सही रिपोर्ट आ जाएगी।

Related posts

फरीदाबाद: न्यायमूर्ति उदय उमेश ललित मानव रचना में नववर्ष 2023 समारोह में शामिल हुए

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में अवैध निर्माण करने के मामले में एक महिला सहित तीन बिल्डरों के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: खेलों से ही बनेगा स्वस्थ और अनुशासित भारत : कृष्ण पाल गुर्जर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x