Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: जीवन नगर गौछी में डिस्पोजल प्लांट में दम घुटने से 2 लड़कों की हुई दर्दनाक मौत, 1 लड़के की हालत है ख़राब।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: थाना मुजेसर, फरीदाबाद के अंतर्गत संजय कॉलोनी पुलिस चौकी इलाके के जीवन नगर के गौछी में आज मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े 7 एक डिस्पोजल प्लांट में कार्य करते हुए दम घुटने की वजह से 2 लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई , एक लड़के की हालत ज्यादा बिगड़ गई,जिसे इलाज के लिए जिले के नागरिक बादशाह अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत ठीक बताई गई है। मरने वाले मृतक लड़के का नाम अनमोल और आकाश है जो मुरादाबाद , उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। ये तीनों लड़के गिरधारी नामक ठेकेदार के अंडर में बीते 4-5 सालों से नौकरी करते थे। पुलिस टीम ने मृतक अनमोल और आकाश के शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया गया। दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया है। इस संबंध में मृतक अनमोल के भाई शुभम की शिकायत पर थाना मुजेसर , फरीदाबाद में ठेकेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

फरीदाबाद:तिगांव से विधायक राजेश नागर ने मौके पर जा कर सुनी बीपीटीपी के निवासियों की शिकायत, दूर होगी समस्याएं  

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की आउटर-नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ ने 10 देसी हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं, और एक को अरेस्ट किया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने हत्या, लूट व स्नैंचिग जैसी गंभीर वारदातों को अंजाम देने वाले दो मोस्ट वांटेड आरोपितों को किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x