Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

पिता-पुत्र को लाठी-रॉड से मार-मार कर हाथ-पैर तोड़ने के एक मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: गत 3 जून की रात नचौली से खेड़ी गांव रोड पर बाप-बेटा पर लाठी व रॉड से ताबड़ तोड़ हमला कर हाथ-पैर तोड़ने के मामले में क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आज मंगलवार को गुरुग्राम कैनाल सेक्टर -8 के पास से 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है,जिनके नाम दीपक (36) व अमित (26) निवासी गांव ढकोला, फरीदाबाद है। दोनों आरोपितों को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है।पुलिस प्रवक्ता अनुसार तरुण निवासी गांव जसाना,फरीदाबाद ने थाना भूपानी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 3 जून को रात करीब 9 बजे वह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर नचौली से होते हुए गांव खेड़ी जा रहा था, जब नचौली से खेडी गांव रोड पर पहुंचे तो तीन गाड़ियां उनके पीछे नचौली की तरफ से आई। स्कॉर्पियो गाडी से दीपक नाम का लडका निकला और उनपर फायर कर दिया, जिससे बाल बाल बच गए। फिर दीपक व उसके अन्य साथियों ने मिलकर उसके पिता पर रॉड व डंडों से ताबड़ टॉड हमला कर दिया तथा उसके पिता की जेब से 20,000 रुपये लेकर फरार हो गए , शिकायत पर थाना भूपानी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।जांच में सामने आया कि काफी दिन पहले दीपक व शिकायतकर्ता तरुण का आपस में झगडा हुआ था, जिसका बदला लेने के लिए दीपक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर 3 जून की रात को शिकायतकर्ता व उसके पिता पर रॉड व डंडों से हमला कर दिया। दीपक पर पूर्व में एक लडाई झगडा का मामला दर्ज है।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड ब्रह्मा कुमारिस आश्रम में वार्षिक उत्सव,एक बच्ची का जन्मदिन व एडवांस में नए साल 2025 के स्वागत में शानदार जश्न-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : रावल इंटरनॅशनल स्कूल में कराटे बेल्ट टेस्ट प्रोमोशन अवार्ड में खिलाड़ियों ने जमकर बहाया पसीना

Ajit Sinha

एक तंत्र विकसित करने के लिए जेसी बोस विश्वविद्यालय के शोधकर्ता को पेटेंट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x