Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

रात का खाना बना काल, दो मासूम की मौत, माँ की हालत गंभीर , जांच में जुटी पुलिस।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में रविवार रात का खाना एक हंसते-खेलते परिवार के लिए अचानक काल बन गया। खाना खाने के तुरंत बाद 35 साल की एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों— 8 साल की बेटी और 5 साल के बेटे की अचानक तबीयत बिगड़ गई।लगातार उल्टी होने और हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद 8 साल की मासूम दीपांशी और 5 साल के प्रिंस को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। वहीं, महिला की हालत गंभीर है और अस्पताल में उनका इलाज लगातार जारी है।परिवार वालों ने फिलहाल किसी भी तरह की साजिश या संदिग्ध परिस्थिति होने से साफ इनकार किया है। मौके पर पहुंची रबूपुरा पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल इलाके में शांति है, लेकिन इस घटना से पूरे कस्बे में मातम पसरा हुआ है। पुलिस कर रही मामले की जांच

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: एसडीएम के रीडर अशोक कुमार को 3000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।

Ajit Sinha

एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड समेत 3 ठग अरेस्ट।

Ajit Sinha

निवेश साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड करण कजरिया पकड़ा गया, 300 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी कर चूका है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x