Athrav – Online News Portal
अपराध पलवल

पलवल के गांव धतीर स्थित जिम में की गई तोड़फोड़ और फायरिंग के सनसनीखेज मामले में शिकायतकर्ता सहित 4 आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
पलवल: क्राइम ब्रांच व थाना गदपुरी, पलवल की संयुक्त टीम ने आज सोमवार को गांव धतीर स्थित “श्रीराम फिटनेस ज़ोन” जिम में गत 6 जून 2026 की तड़के की गई तोड़फोड़ और फायरिंग करने के सनसनीखेज मामले में शिकायतकर्ता सहित कुल 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ये पूरा मामला शिकायतकर्ता द्वारा रंजिश का बदला लेने के लिए ये साजिश रची थी। जिसपर से पुलिस की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने आरोपितों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल और एक देसी कट्टा भी बरामद किए हैं। ये खुलासा डीएसपी, मुख्यालय, पलवल , साहिल ढिल्लों ने आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किए है।
उनका कहना है कि दिनांक 6 जून 2026 को धतीर निवासी शेखर पुत्र श्रीराम ने पुलिस चौकी धतीर में शिकायत दर्ज कराई थी कि पुरानी रंजिश के चलते सुमित, रिंकू, साहिल और उनके साथियों ने सुबह करीब 5 बजे उसकी जिम में घुसकर उस पर जान से मारने की नीयत से गोलियां चलाईं। शिकायत में कहा गया था कि आरोपितों ने जिम के शीशे तोड़े, बाहर खड़ी आई-20 गाड़ी (HR 30 T 7682) को क्षतिग्रस्त किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस शिकायत पर पुलिस ने FIR No. 199 दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस जांच और खुलासा-
थाना गदपुरी अंतर्गत चौकी इंचार्ज धतीर ए.एस.आई. राकेश कुमार और सीआईए पलवल की संयुक्त जांच के दौरान घटनास्थल से 6 खाली खोल और 4 चली हुई बुलेट (सिक्के) बरामद किए गए थे। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से तफ्तीश की और साक्ष्य जुटाए, तो पूरी कहानी पलट गई:
विवेचना में सामने आया कि आरोपित महेश, संदीप, रिंकू और अन्य साथी योजना बनाकर जिम पहुंचे थे और उन्होंने जिम व गाड़ी के शीशे तोड़े। भीड़ इकट्ठी होने लगी, तो आरोपित बिना कोई फायरिंग किए वहां से भाग गए। इसके बाद शिकायतकर्ता शेखर ने विरोधियों पर गंभीर धाराएं (109 BNS) लगवाने के लिए खुद ही फायरिंग की, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके।

Related posts

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गुरुग्राम,दो हमलावरों ने कारोबारी को कार्यालय में घुसकर मारी गोली, कारोबारी की हुई मौत, दूसरा घायल-जांच जारी।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: होम्योपैथी की डिग्री पर एलोपैथिक दवाइयों से मरीजों का इलाज कर रहा था, डॉक्टर राजबीर पकड़ा गया।

Ajit Sinha

तीन कुख्यात अपराधियों को मुकेश राणा उर्फ़ कैला राम की हत्या साजिश रचते हुए पुलिस ने अरेस्ट किया गया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x