Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

ऑपरेशन एनकाउंटर, दो अलग-अलग मुठभेड़ में दो बदमाशों को लगी गोली, 4 शातिर अपराधी गिरफ्तार।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतमबुद्धनगर में अपराधियों के हौसले पस्त करने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। पुलिस ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों-बीटा-2 और बिसरख-में चेकिंग के दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पहली मुठभेड़ थाना बीटा-2 के ढकिया बाबा गोल चक्कर पर हुई जहां पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान सामने से आ रही एक संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उस पर सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायरिंग कर दी।पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। घायल बदमाश की पहचान राजेन्द्र उर्फ लल्लू उर्फ लीलू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और फिलहाल साइट-5, कासना में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, लीलू बेहद शातिर किस्म का लुटेरा है, जिसके खिलाफ पूर्व में करीब 28 मुकदमे दर्ज हैं। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर बीती 1 जून को नवादा गांव से एक व्यक्ति से सोने की चेन छीनी थी। मौके से फरार हुए इसके दूसरे साथी की तलाश में पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है।
पुलिस और बदमाशों के बीच थाना बिसरख SKS तिराहा के पास हुई पुलिस टीम SKS तिराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी ग्रीन आर्च की तरफ से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रोकना चाहा, तो वे 6 प्रतिशत पार्क की तरफ भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सोहेल मलिक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, पुलिस ने कांबिंग कर उसके दो अन्य साथियों, शोएब मलिक और राकेश कुमार को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया।इनके पास से 1 अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की स्प्लेंडर बाइक, पेचकस, प्लास, 2 पैकेट फेवीक्विक और एटीएम चोरी से उड़ाए गए 7,320 रुपये कैश बरामद हुए हैं। इस गैंग का भी आधा दर्जन से अधिक का आपराधिक इतिहास है। दोनों मुठभेड़ में घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान और सख्त कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।

Related posts

श्रद्धालुओ के साथ शालीनता से पेश आए पुलिसकर्मी, जरुरत पड़े तो करे मदद: डीसीपी सृष्टि गुप्ता

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: न्यायालय द्वारा सेंटर कमाण्डर होमगार्ड को सुनाई 3 साल की सजा, लगाया 25000 रुपए का जुर्माना।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:बायोमेट्रिक प्रारंभिक जांच में पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी, किसी अन्य के स्थान पर परीक्षा देने पहुँचा था अभ्यर्थी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x