Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

नोएडा में हाई-वोल्टेज ड्रामा: पति ने पत्नी को ‘गैर-मर्द’ के साथ रंगे हाथों पकड़ा, बीच सड़क चले लात-घूंसे।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर-49 इलाके में उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा और मारपीट हो गई जब एक पति ने अपनी पत्नी को उसके पुरुष मित्र के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद बीच सड़क पर जमकर हंगामा और मारपीट हुई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति और पत्नी के पुरुष मित्र, दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।सेक्टर-49 थाना के इलाके बरोला में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हनुमान मूर्ति के पास एक पारिवारिक विवाद बीच सड़क पर खूनी संघर्ष में बदल गया। पति-पत्नी और पत्नी के कथित पार्टनर के बीच हुआ यह विवाद इस कदर बढ़ा कि सड़क पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई और जमकर लात-घूंसे चले। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ बरोला स्थित हनुमान मूर्ति के पास किसी परिसर (कॉम्प्लेक्स) में आई थी। इसी दौरान महिला का पति भी वहां पहुंच गया। पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ देखकर पति का पारा चढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच वहीं पर तीखी बहस शुरू हो गई।देखते ही देखते यह बहस गाली-गलौज और फिर हिंसक मारपीट में बदल गई। सड़क पर हो रहे इस ड्रामे को देखकर वहां लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। कुछ चश्मदीदों के अनुसार, हंगामे के दौरान दोनों पक्षों की तरफ से जमकर मारपीट हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित हो गया। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर -49 पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सूझबूझ से स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए  है। पीड़िता द्वारा थाने में दी गई लिखित तहरीर (शिकायत) के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थाना सेक्टर-49 के प्रभारी का कहना है कि बरोला में मारपीट की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची थी। महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता महिला की शिकायत पर घटना में शामिल पीड़ित महिला के पति और उसके पुरुष मित्र—को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें जेल में भेज दिया गया है। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर स्थानीय निवासियों में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई हैं।

Related posts

फरीदाबाद: मामूली विवाद के चलते 12 वीं पास लड़के ने गांव भनकपुर में11 वीं क्लास के छात्र की हत्या की थी -अरेस्ट

Ajit Sinha

गणतंत्र दिवस समारोह और आगामी सूरजकुंड मेले की सुरक्षा के संदर्भ में फरीदाबाद पुलिस अलर्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से दिल्ली के लिए चली राहुल गांधी का भारत जोड़ो पदयात्रा का पूरा लाइव वीडियो देखें।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x