Athrav – Online News Portal
पंचकूला हरियाणा

हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पंचकूला: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग  मंत्री कृष्ण कुमार बेदी तथा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज कल्याण भवन, सेक्टर-2, पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड तथा हरियाणा केशकला एवं कौशल विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों को विधिवत पदभार ग्रहण करवाया।पदभार ग्रहण करने वालों में हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह प्लाका, उपाध्यक्ष  भारत भूषण टाक और सदस्य मोहित वाल्मिकी, जितेंद्र वाल्मिकी, श्रीमती रेखा रानी, संजीव घारू और  चंद्र प्रकाश बोस्ती, हरियाणा राज्य समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कैप्टन योगेश बैरागी, हरियाणा विमुक्त घूमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसमेर सिंह बंजारा और उपाध्यक्ष ओमपाल और हरियाणा केशकला और कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष यशपाल ठाकुर और उपाध्यक्ष नरेश कुमार सैन शामिल रहे।कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एवं पिछडे वर्ग कल्याण और अंत्योदय विभाग  मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और सेवाभाव के साथ करें। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश में गरीब कल्याण की दिशा में उल्लेखनीय एवं सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता के वितरण में भ्रष्टाचार व्याप्त था, जबकि आज यह भत्ता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रहा है।उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश के लोगों को उनसे अनेक आशाएं और अपेक्षाएं हैं। इसलिए वे जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करें।विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने धरातल से जुड़े लोगों को विभिन्न बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में नियुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े गरीब से गरीब व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेंगे।इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक अजय कुमार, हरियाणा विमुक्त घूमंतु जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव  विवेक पदम सिंह, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली, जिला अध्यक्ष अजय मितल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

किडनैपिंग की वारदात को अंजाम देने वाले, 6 आरोपित गिरफ्तार, भेजा जेल

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अभ्यर्थियों के हित में लिया फैसला

Ajit Sinha

डीजीपी प्रशांत अग्रवाल ने राज्य स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक की अध्यक्षता, क्राइम की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के दिए निर्देश

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x