
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद का नोटिस गया ठेंगे पर, वह जितनी भी नोटिस देगा, उतनी ऊंची बिल्डिंग बना कर रहेंगे, और उतनी ऊंची बिल्डिंग अवैध रूप से बना ली। यह मामला ग्रीन फील्ड कॉलोनी के प्लॉट पर अवैध रूप से बने टेड़े -मेरे और फूल कवरेज करने वाला बिल्डिंग है। इस नवनिर्मित बिल्डिंग की वजह से आसपास के निवासियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इस मामले में डीटीपी एन्फोर्स्मेंट यजन चौधरी का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में ग्रीन फील्ड कॉलोनी में तोड़फोड़ और सीलिंग की बड़ी कार्रवाई संभव है। और प्लॉट नंबर -2203 पर बनाई गई अवैध निर्माण पर भी तोड़ फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई निश्चित तौर पर की जाएगी।
खबर के अनुसार ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के प्लॉट नंबर -2203 पर बनाई गई एक बिल्डिंग की स्टिल पार्किंग वाले स्थान पर लगभग 6 दुकानें अवैध रूप से धड़ल्ले से चल रही थी। इसके साथ में जो खुली जगह थी जो पूरी तरह से कवर करके, इसके नीचे अवैध रूप से एक और दुकान बना ली। इसके जो फ्लैट पहले से बनी हुई थी। और इस फ्लैट के आगे और पीछे धूप और हवा के लिए जो खुले होते हैं, को आगे के हिस्से में काफी आगे तक बढ़ा ली गई है, और पीछे की तरफ अवैध रूप से पूरी कवर कर ली है। इसके बाद डीटीपी एन्फोर्स्मेंट , फरीदाबाद ने शिकायत मिलने के बाद पहली नोटिस देकर चल रही निर्माण कार्य को रुकवा दिया था। पर निर्माणकर्ता ने निर्माण कार्य बंद नहीं किया, और इसके ऊपर एक और मंजिल बना ली। इसके कुछ दिनों के बाद फिर से डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद के पास एक और शिकायत पहुंची तो उन्होंने तुरंत अपने जई को भेज कर दूसरी नोटिस चस्पा करवा दी, बावजूद इसके निर्माणकर्ता ने अपने निर्माण कार्य को नहीं रोका, और दूसरी मंजिल बना ली, जोकि अभी निर्माणाधीन है। और तेजी के साथ निर्माण किया जा रहा ह। बता दें कि तत्कालीन डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद नरेश कुमार ने अवैध रूप से चल रही प्लॉट नंबर -2203 पर बनी सभी अवैध दुकानों की सीलिंग कर दी थी। संभवतः दुकानदारों ने लगी हुई सीलिंग को तोड़ कर, अपनी दुकानदारी चलाए जा रहे है। इसके अतिरिक्त 3194, 2223, 2066, 2010, 761, 161, 1978, 2529, 2453 और 2121 हैं ये सभी रिहायशी प्लाट है, इन पर जो बिल्डिंग बनी हुई है, ज्यादातर बिल्डिंग हैं अवैध रूप से फ्लैट खरीदारों को लूटने के लिए एक्स्ट्रा कवरेज की गई है। और कई बिल्डिंगों में चौथी मंजिल बनाई गई है, जोकि 30 फुट रोड पर हैं। इन सभी प्लॉटों की जांच करने की मांग डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद से पहले भी की गई है, अब भी फिर से की जा रही है। जांच में गलत पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई जरूर की जाए। जांच पड़ताल के दौरान किसी भी उपरोक्त नंबरों पर बनी बिल्डिंग की एनओसी नहीं दी जाए।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

