Athrav – Online News Portal
पलवल फरीदाबाद

पलवल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात एसआई गजराज सिंह हुए इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत; पुलिस अधीक्षक नीतीश ने कंधे पर लगाए स्टार।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल जिला पुलिस में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब पुलिस कंट्रोल रूम में मुस्तैदी से अपनी सेवाएं दे रहे सब-इंस्पेक्टर गजराज सिंह को इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत किया गया। इस विशेष अवसर पर पुलिस अधीक्षक, पलवल, नीतीश अग्रवाल (IPS) ने अपने कार्यालय में नवनियुक्त इंस्पेक्टर गजराज सिंह के कंधे पर स्टार लगाकर उन्हें आधिकारिक रूप से सम्मानित किया और बधाई दी।
विभाग में 38 वर्षों से अधिक का बेदाग सफर-
इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने पुलिस विभाग में पूरे 38 साल और 6 महीने की एक लंबी, कर्तव्यनिष्ठ और सराहनीय सेवा पूरी की है।
पुलिस अधीक्षक का संदेश-
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने इंस्पेक्टर गजराज सिंह के काम की सराहना करते हुए कहा:”विभाग में इतने लंबे समय तक निष्ठापूर्वक सेवा देना बेहद गर्व की बात है। गजराज सिंह ने हमेशा अपने कर्तव्यों का पालन ईमानदारी से किया है। मैं उनके इस प्रमोशन पर उन्हें और उनके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”पदोन्नति मिलने और स्वयं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्टार लगाए जाने पर इंस्पेक्टर गजराज सिंह ने उच्चाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे भविष्य में भी इसी तरह पूरी ईमानदारी और लगन के साथ जनता व विभाग की सेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे और सभी ने नए इंस्पेक्टर को शुभकामनाएं दीं।

Related posts

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी नरेंद्र कादियान ने ईमानदारी का परिचय देने पर मेघ श्याम को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने दुर्घटना के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को भेंट किए चैक।

Ajit Sinha

आगाज: राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय व सीएम मनोहर लाल करेंगे 35वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का उद्घाटन- अरविंद सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x