Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: यूआईसी को मिले दो डायरेक्टर, एसडीएम बड़खल शामिल, ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पानी की भारी किल्लत,डबल पानी देंगें

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड कॉलोनी , फरीदाबाद के तीनों ब्लॉकों में भीषण गर्मी के मौसम में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत होने के मामले में इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन संजय सूद के ओएसडी सतेंद्र चौहान ने कहा कि जरुरत के हिसाब से काफी कम पानी की सप्लाई एफएमडीए दे रहा है। इसी कारण से ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद के तीनों ब्लॉकों में इस भीषण गर्मी में पानी की बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही है। इसमें सब से ज्यादा पानी की दिक्कत ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सी ब्लॉक में है, जो कि ऊंचाई पर है अब यूआईसी में दो डायरेक्टर की भी नियुक्ति हो गई है, यूआईसी के नवनियुक्त चैयरमेन संजय सूद को, डायरेक्टर और एसडीएम बड़खल को डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। अब एक नोमनी डायरेक्टर की जरुरत है। इसके बिना बोर्ड अभी अधूरा है।अभी ग्रीन फील्ड कॉलोनी में एफएमडीए की तरफ से रोजाना ए -बी ब्लॉक में जो कि आपस में कम्बाइंड हैं, को 27-28 लाख लीटर पानी की सप्लाई की जा रही है, जबकि जरूरत हैं 40 -50 लाख लीटर पानी की, सी ब्लॉक में अभी कुल 70 -80 हजार लीटर पानी रोजाना की मिल रही है, जबकि रोजाना जरूरत है 5 -6 लाख लीटर पानी की। इस हिसाब से देखें तो ग्रीन फील्ड कॉलोनी,फरीदाबाद में पानी की बहुत ज्यादा किल्लत है।
इस मामले में एफएमडीए में सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहे एन.डी. वशिष्ट का कहना है कि ग्रीन फील्ड कॉलोनी, फरीदाबाद में एमसीएफ के समय से मोटर लगाई हुई है। एफएम डीए की तरफ से ऑनलाइन पानी की सप्लाई की जा रही है, पानी चाहे कितना भी ले इसकी कोई बंदिश नहीं है। पानी कहीं कम भी सप्लाई होती होगी इससे इंकार नहीं किया पर ग्रीन फील्ड कॉलोनी में यूआईसी को लगातार पानी की सप्लाई की जा रही है। ग्रीन फील्ड कॉलोनी के सी. ब्लॉक, जो कि थोड़ी ऊंचाई पर है वहां जरूर पानी की दिक्कत होती होगी पर वहां पर टेंकरों से पानी पहुंचाई जा रही है। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि आने वाले समय में ग्रीन फील्ड कॉलोनी से लेकर चार्मवुड तक इतना ज्यादा पानी दे देंगे की वह कभी सोच भी नहीं सकते। 5 रेनीवेल का काम चल रहा है, तक़रीबन 75 प्रतिशत काम पूरा हो चूका है। अब पाइप लाइन का काम अवार्ड हो गया है। ये पूरा होने पर डबल पानी की सप्लाई ग्रीन फील्ड कॉलोनी से लेकर चार्मवुड के लोगों दे देंगें। 
ओएसडी सतेंद्र चौहान ने बातचीत का दायरा बढ़ाते हुए कहा कि नए चैयरमेन संजय सूद यूआईसी के काम को ,और ग्रीन फील्ड कॉलोनी के समस्याओं को समझने में लगे है। क्यूंकि यूआईसी कंपनी के पास पैसों की काफी कमी हैं। बीते दो महीनों से किसी भी स्टाफ को सैलरी अभी तक नहीं दी गई है। जो लोग भी यूआईसी के जमीनों पर कब्ज़ा किए बैठे है , उनपर उनकी नजर  है। पूछने पर उन्होंने कहा कि कंपनी पर 41 मुकदमे है जो दिल्ली , मुंबई, चंडीगढ़ के हाई कोर्ट में चल रही है, और सुप्रीम कोर्ट में भी मुकदमा चल रही है। यूआईसी के पास कोई लीगल सेल नहीं है। ऐसे में बहुत ज्यादा पैसा वकीलों के फीस में चला जा रहा है। यूआईसी में स्टाफ की बहुत ज्यादा कमी है। अभी पुराने स्टाफों की सैलरी देने में दिक्कत है। नए स्टाफों की भर्ती करते है तो उन्हें सैलरी कैसे देंगे, अभी जरूरत है कंपनी को इनकम बढ़ने की। इसके लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। उनके चैयरमेन संजय सूद काम समझने के बाद, फरीदाबाद प्रशासन के सभी अधिकारियों से मुलाकात करेंगें, और पूरी प्राथमिकता के साथ ग्रीन फील्ड कॉलोनी को समस्या मुक्त बनायेगे, ग्रीन फील्ड को बेहतर कॉलोनी बनाएंगे। कब्जाधारियों के चंगुल यूआईसी के जमीनों को छुड़ाएंगे,और माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।  

Related posts

बच्चों का भविष्य बचाना है तो अरावली खाने वाले चौकीदारों को भगाना जरूरी:जयहिंद

Ajit Sinha

रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला फरीदाबाद के सौजन्य से आज मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने ली जिला नगर आयुक्त व नगर परिषदों के चेयरमैन की बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x