
अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
गौतमबुद्धनगर के थाना जेवर पुलिस ने महज 5 दिनों के भीतर एक 15 साल के नाबालिग की सनसनीखेज हत्या के मामले का न सिर्फ पर्दाफाश किया है, बल्कि पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। इस एनकाउंटर में दो बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। पुलिस की गिरफ्त में खडे नरेश, उमेश और मोहित को साबौता अंडरपास के पास हुए मुठभेड़ के बाद जेवर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसमें नरेश और उमेश कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी मोहित को पुलिस ने कॉम्बिंग कर मौके से दबोच लिया। इनके पास से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। ज्वाइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि जेवर के ग्राम रोही से बीते 21 मई को एक 15 साल का मासूम घर से अचानक लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, तो 22 मई की रात गांव के ही एक खाली मकान से उस मासूम का शव बरामद हुआ।
जेवर पुलिस ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ा, तो तीन नाम सामने आए- नरेश, उमेश और मोहित। आज यानी 27 मई को जब पुलिस टीम साबौता अंडरपास के नीचे चेकिंग कर रही थी, तभी एक बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक पर ये तीनों संदिग्ध आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो इन बदमाशों ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से सीधे फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग की, जिसमें नरेश और उमेश कुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गए। वहीं तीसरे आरोपी मोहित को पुलिस ने घेराबंदी (कॉम्बिंग) कर मौके से दबोच लिया। इनके पास से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।ज्वाइंट सीपी ने बताया कि जब पुलिस ने इन आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो हत्या की जो वजह सामने आई वह हैरान करने वाली है। आरोपियों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले मृतक की दादी ने इनके घर आकर शिकायत की थी कि ये लोग उनके पोते को गलत संगत में डाल रहे हैं। इस बात को लेकर काफी कहासुनी हुई थी, जिससे इनके मन में रंजिश बैठ गई थी और इन्हें अपनी बदनामी का डर था। इसी का बदला लेने के लिए 21 मई को जब मासूम इनके घर की तरफ आया, तो आरोपियों ने उसे हुक्के में अत्यधिक तंबाकू (नशा) देकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।सोशल मीडिया पर चल रही तमाम तरह की अफवाहों पर विराम लगाते हुए पुलिस ने साफ किया है कि डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें शरीर के सभी अंग पूरी तरह मौजूद हैं। मौत का असल कारण स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित कर लैब भेजा गया है।
मासूम के हत्यारों को लगी गोली, बुलडोजर से घर हुआ जमींदोज
गौतमबुद्ध नगर में पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन! 15 साल के मासूम गोपाल शर्मा के हत्यारों पर योगी का बुलडोजर चल गया है! जी हां, जिस रोही गांव में मासूम की बेरहमी से हत्या हुई, वहां अब आरोपियों के घरों को जमींदोज किया जा रहा है। इस खौफनाक हत्याकांड के बाद पुलिस कमिश्नर ने कई टीमों का गठन किया था। आज ग्रेटर नोएडा की जेवर पुलिस और हत्यारों के बीच सीधी मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, तो जवाबी कार्रवाई में दो हत्यारों के पैर में गोली लग गई! पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को दबोचा है। पुलिस पूछताछ में जो खुलासा हुआ, वो रोंगटे खड़े कर देने वाला है। विवाद सिर्फ हुक्का पीने को लेकर हुआ था। मामूली बहस के बाद आरोपी मासूम गोपाल को एक कमरे में ले गए और दीवार में उसका सिर मारकर बेरहमी से उसकी जान ले ली। पुलिस ने इनके पास से अवैध तमंचा और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। अपराधियों का हिसाब ऑन द स्पॉट शुरू हो चुका है! अब आरोपियों के घरों को बुल्डोजर से जमींदोज किया जा रहा है।
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

