Athrav – Online News Portal
दिल्ली राजनीतिक राष्ट्रीय हाइलाइट्स

दिल्ली ब्रेकिंग:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन उत्तराखंड के तीन दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट  
नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के  राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 मई 2026, गुरुवार से30 मई 2026, शनिवार तक उत्तराखंड के तीन दिवसीय महत्वपूर्ण संगठनात्मक प्रवास पर रहेंगे।इस दौरान वे विभिन्न संगठनात्मक बैठकों में भाग लेंगे,पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, प्रबुद्धजनों, युवाओं तथाबूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे और राज्य में संगठनात्मक गतिविधियोंकी समीक्षा कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।अपने प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमोंमें भी सहभागिता करेंगे तथा संत समाज के साथ संवाद करेंगे। नवीन गुरुवार, 28 मई 2026 को दोपहर शाममें जॉली ग्रांट हवाई अड्डे, देहरादून पहुंचेंगे। वहांसे वे सीधे बलबीर रोड स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे।इस दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वाराउनका स्वागत किया जाएगा। प्रदेश कार्यालय पहुंचने के पश्चात वे प्रदेश भाजपाकोर कमेटी और उसके बाद राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्यों केसाथ बैठक करेंगे।  प्रवास के दूसरे दिन शुक्रवार, 29 मई 2026 को राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री  पुष्कर धामी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सुबह वे प्रातः 9:45 बजे पूर्व मुख्यमंत्रीस्वर्गीय  भुवन चंद खंडूरी  के वसंत विहार स्थित आवास जाएंगे एवं परिजनों सेमिलकर गहरी शोक संवेदना प्रकट करेंगे। सुबह11:00 बजे से नवीन लगातार संगठनात्मक बैठकें करेंगे। वे प्रदेश के भाजपा सांसदोंऔर विधायकों, फिर प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और महामंत्रियों, जिलाप्रभारियों, सह-प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद वे स्थानीयनिकाय के भाजपा जनप्रतिनिधियों से भी चर्चा करेंगे।  राष्ट्रीय अध्यक्ष  शाम 6:15 बजे ऋषिकेश में मां गंगा आरती में सम्मिलित होंगे। इसकेपश्चात वे परमार्थ निकेतन में साधु-संतों के साथ संवाद करेंगे। शनिवार,30 मई को प्रातः 8:10 बजे नवीन देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चनाकरेंगे। इसके बाद अध्यक्ष भाजपा के बूथ अध्यक्षों से मुलाकात करेंगे। इसकड़ी में वे सुबह गढ़ी कैंट की टपकेश्वर कॉलोनी में बूथ क्रमांक 141 के बूथ अध्यक्ष किशोर कुमार के आवास पर बूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे डकराबाजार में बूथ क्रमांक 138 के बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार भंडारी के आवास पर पहुंचेंगेऔर शहीद दुर्गा मल्ल मंडल की बूथ समिति की बैठक करेंगे।  प्रातः 11:00 बजे नवीन शिग्नीवाला स्थित शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में“विकसित भारत 2047 : उच्च शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका” विषय पर आयोजित प्रबुद्धजनसम्मेलन को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात, वे दोपहर2:00 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, मुख्यसेवक सदन, देहरादून में आयोजित युवा संवादकार्यक्रम में युवाओं के साथ संवाद कर विकसित भारत के निर्माण में उनकी भूमिका पर चर्चाकरेंगे।  

Related posts

प्रियंका बोलीं- पीएम मोदी ने अग्निवीर योजना लाकर युवाओं की आशाएं तोड़ीं, कांग्रेस सरकार बनते ही रद्द होगी

Ajit Sinha

बिना वजह शराब के नशे में दो दोस्तों को गोलियों से भून कर मौत के घाट उतारने वाले आरोपित को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

राजनीतिक द्वेष के चलते स्कूलों को निशाना बना रही है बीजेपी-जेजेपी सरकार- दीपेंद्र हुड्डा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x