Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: एनआईटी नगर निगम का हथौड़ा सूरजकुंड के समीप दयालबाग के चूहा फ्लैटों पर चला, एक हफ्ते तक जारी रहेगी कार्रवाई।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी नगर निगम ने आज शुक्रवार को समाधान शिविर में आई शिकायतों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। आज सूरजकुंड के निकट दयालबाग में एक निर्माणाधीन 4 मंजिल के स्टील पार्किंग में अवैध रूप से बनाई गई चूहा फ्लैट में हथौड़ों से जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई की। आज जो तोड़फोड़ की गई है वे ब्लॉक बी -12 में बनाई गई बिल्डिंग में की गई। सवाल के जवाब में उनका कहना है कि जहां आज तोड़फोड़ की गई है , उसमें 4 मंजिल पास है। एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा का कहना है कि कल बृस्पतिवार को ब्लॉक बी -25 पर बनाई गई बिल्डिंग में भी अवैध रूप से बनाई गई चूहा फ्लैट तोड़ी गई थी। उनका कहना है कि कल शनिवार को भी ए ब्लॉक -56 पर बनाई गई अवैध चूहा फ्लैट में तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी। दयालबाग की काफी शिकायतें आई हुई है, उस पर अगले हफ्ते तक लगातार तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

सीएम मनोहर जिला पलवल और फरीदाबाद के सरपंचों, पंचायत समिति और जिला परिषद के सदस्यों के साथ करेंगे मंत्रणा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: निरंतर बैठकों के क्रम में संपन्न हुई ओबीसी मोर्चे की बैठक- गोपाल शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने जन्मदिन पर जमकर और उछल कर खूब नाचे- देखें लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x