Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

यात्रा के दौरान महिला सवारी के साथ अश्लील हरकत करने वाला कैब चालक कुछ ही घंटों में पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
रेपिडो कैब से ऑफिस जाने के लिए सेक्टर -47 गुरुग्राम से अपने ऑफिस के लिए चली थी, यात्रा के दौरान कैब चालक ने महिला से अश्लील हरकत करने लगा, जब महिला को यह लगा की कैब चालक उसके साथ अश्लील कर रहा है, तो उसने चुपके से उसकी वीडियो बना ली, और महिला ने जब इसका विरोध किया व कैब चालक को गाड़ी रोकने को कहा, जब उसने गाड़ी नहीं रोकी तो डायल 112 पर पुलिस को कॉल किया, गाड़ी रोक कर महिला को गाड़ी से उतार दिया , और अपनी कैब लेकर फरार हो गया , और पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया। जिसका विजय कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी बनिहारी , जिला प्रयागराज , उत्तरप्रदेश है, मैकेनिकल इंजीनियर पढाई की हुई हैं। 
एसएचओ सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 21.05.2026 को  एक महिला द्वारा थाना सदर, जिला गुरुग्राम की पुलिस टीम को शिकायत के माध्यम से बताया कि उसके  साथ अश्लील हरकत की तथा अश्लील इशारे किए। उसके द्वारा विरोध करने व गाड़ी रुकवाने पर कैब चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त शिकायत पर थाना सदर, जिला गुरुग्राम में सम्बन्धित धाराओं के तहत मुकदमा अंकित किया गया।उनका कहना है कि थाना सदर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में आरोपित कैब चालक को आज दिनांक 21.05.2026 को भोंडसी,गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपित का नाम  विजय कुमार(उम्र-23 वर्ष)  निवासी गांव बनिहारी, जिला प्रयागराज (उत्तर-प्रदेश) है। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि आरोपित रैपिडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी कार से सवारी ढोने का कार्य करता है। आरोपित ने आज दिनांक 21.05.2026 को शिकायकर्ता को कार में पिक अप किया वi थोड़ी दूर चलने के बाद अश्लील हरकत करने की वारदात को अंजाम दिया।पुलिस टीम द्वारा आरोपी  के कब्जा से वारदात में प्रयोग 01 कार बरामद की है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित को गिरफ्तार करके गहनता से पूछताछ की जा रही है।मुकदमा  का अनुसंधान जारी है।

Related posts

गलत इंजेक्शन लगाए जाने से हुई नाबालिग की मौत, परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए किया जमकर हंगामा

Ajit Sinha

तीन कुख्यात अपराधियों को मुकेश राणा उर्फ़ कैला राम की हत्या साजिश रचते हुए पुलिस ने अरेस्ट किया गया हैं।

Ajit Sinha

रात के समय राहगीरों के साथ लूटपाट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, गैंग लीडर समेत 5 अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x