Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

अपराधी निकला चलती ट्रेन ताज एक्सप्रेस पर पाइप फेंकने वाला- डीएसपी राजेश चेची


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: गत 1 मई 2026 को दिल्ली से झांसी तक चलने वाली ट्रेन ‘ताज एक्सप्रेस’ जब सुबह करीब 8 बजे  होडल के आसपास पहुंची तो किसी शरारती व्यक्ति ने तेज गति से जा रही ट्रेन पर एक पाइप फेंका, जो शीशा तोड़ कर अंदर चला गया और सवारी को गंभीर चोट आई। जब ट्रेन मथुरा रुकी तो घायल को प्राथमिक चिकित्सा दी गई और उनके कथन के आधार पर मथुरा में जीरो एफआईआर दर्ज करके जीआरपी फरीदाबाद भेजी गई तथा जीआरपी द्वारा मुकदमा अंकित करके तफ़तीश प्रारंभ की गई। गहन जांच के बाद एक व्यक्ति पर शक हुआ और उसकी तलाश की गई। गत 13 मई 2026 को उस व्यक्ति जिसका नाम पंकज पुत्र स्वर्गीय सुनील निवासी बेढा पट्टी, होडल है, को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ पर इसने अपना जुर्म कबूल किया है। इसका अपराधिक रिकॉर्ड निकालने पर ज्ञात हुआ है कि यह पहले आधा दर्जन से अधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है जिसमें पुलिस हिरासत से भागना, नाबालिक लड़की को लेकर भागना तथा शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर मामले हैं। इसे आज इलाका मजिस्ट्रेट साहब के सम्मुख पेश किया जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद:मंझावली पुल के 10 वर्ष पुरे होने पर भी आम जनता को समर्पित नहीं, 42 मीटर सड़कें बनवाए सांसद और विधायक।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने की गणेश उत्सव में भागीदारी और दी शुभकामनाएं

Ajit Sinha

फरीदाबाद :बल्लभगढ़ के एक मिठाई की दुकान में बदमाशों ने की भारी तोड़फोड़,हरकते हुई वहां लगे सीसीटीवी कमरें में कैद।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x