Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

3,000 रुपये रिश्वत लेते एएलएम जयबीर सिंह रंगे हाथ पकड़ा गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़/रोहतक:राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,रोहतक ने आज सोमवार को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए इंडस्ट्रियल एरिया, सोनीपत में तैनात आरोपित जयवीर सिंह (एएलएम) को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए कालूपुर चुंगी, सोनीपत से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रोहतक में धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले का विवरण
शिकायतकर्ता, जो दहिया कॉलोनी, गली नंबर 1, सोनीपत में चारा काटने की दुकान संचालित करता है, ने ब्यूरो की सोनीपत इकाई में शिकायत दी कि दिनांक 10.04.2026 को उसकी दुकान पर लगा बिजली मीटर बिल न भरने के बहाने उतार लिया गया। जब उसने नया मीटर लगवाने के लिए आरोपित जयवीर सिंह से संपर्क किया, तो आरोपित  ने 5,000 रुपये रिश्वत की मांग की। बाद में सौदा 3,000 रुपये में तय हुआ। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो की टीम द्वारा योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान आरोपित  को 3,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Related posts

ढोल-नगाड़ों के साथ सम्मानित विदाई: पंचकूला पुलिस के 5 अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त।

Ajit Sinha

मां मनसा देवी के आशीर्वाद से प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बनने जा रही भाजपा सरकार : नायब सैनी

Ajit Sinha

जेल से फरार 25000 रुपये के इनामी बदमाश अरेस्ट , एक पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x