Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली

17 विदेशी पिस्टल और 106 जिंदा कारतूस के साथ गोगी गैंग/ दिनेश कराला गैंग के 5 सदस्य पकड़े गए।



अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
एसीपी , बेगमपुर सार्थक त्यागी और डीसीपी, रोहिणी शशांक जयसवाल की देखरेख में इंस्पेक्टर संदीप गोदारा , इंस्पेक्टर इन्वेस्टिगेशन / बुद्ध विहार, दिल्ली के नेतृत्व में गठित टीम ने आज गुरुवार को गोगी गैंग / दिनेश कराला गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने इनके कब्जे से 17 हथियार और 106 जिंदा कारतूस बरामद किए है। इनमें 10 पिस्तौल, 1 रिवाल्वर, और 6 सीएमसी शामिल है। इसमें ऑस्ट्रेलिया में निर्मित 1, ब्रेटा निर्मित पिस्तौल 1, इतालवी पिस्तौल ,और तुर्की निर्मित पिस्तौल 1 शामिल है और महिंद्रा थार सहित दो करें जब्त की गई है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम  राहुल माथुर उर्फ डोगरा निवासी ग्राम कराला, दिल्ली,आदित्य @ बॉबी निवासी ग्राम कराला, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष, कुणाल उर्फ कुकू निवासी ग्राम कराला, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष, सुरेंद्र उर्फ काला उर्फ सुरेंद्र सिंह निवासी शिव विहार, कराला, दिल्ली,इकबाल निवासी जिला हापुड़, यूपी, उम्र 65 वर्ष है। 

Related posts

प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रदेश की स्थिति बहुत खराब हैं, ज्यादा से ज्यादा जो संघर्ष है, वो महिला करती है।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद ने कोरोना योद्धा सफाई कर्मचारी स्वर्गीय सुनीता के परिजनों को सौंपा एक करोड़ की सहायता राशि का चेक

Ajit Sinha

डोनाल्ड ट्रंप ने दिया भारत को झटका, व्यापार छूट मिलनी होगी बंद, US में महंगा हो जाएगा भारतीय सामान

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x