Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

स्पेयर पार्ट्स की आड़ में चल रहा था शराब की तस्करी का खेल, 35 लाख की अवैध शराब बरामद, पकड़ा गया।


अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
ग्रेटर नोएडा के थाना नॉलेज पार्क और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम को आज रविवार को बड़ी सफलता मिली है। जब मुखबिर से मिले इनपुट पर एक संदिग्ध ट्रक को घेराबंदी कर रोका। जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो पुलिस को स्पेयर पार्ट्स पीछे छिपी थी 237 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद की गई जिसकी बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपए है। पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर आबकारी अधिनियम और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

अवैध शराब की 237 पेटी के साथ खडे राजस्थान के बाड़मेर निवासी लाखाराम को गिरफ्तार किया है। यह शातिर तस्कर हरियाणा से सस्ते दामों पर शराब ले जाकर मणिपुर में ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था। डीसीपी ग्रेटर नोएडा ने बताया कि लाखाराम ने पुलिस और आरटीओ की आंखों में धूल झोंकने के लिए बकायदा फर्जी बिल्टी और स्पेयर पार्ट्स के बिल तैयार किए थे। और स्पेयर पार्ट्स पीछे छिपा रखा था 237 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब छुपा रखा था जिसे पुलिस ने तलाशी के दौरान बरामद की किया गया. जिसकी बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये है।पुलिस ने ट्रक को ज़ब्त कर अभियुक्त लाखाराम के खिलाफ आबकारी अधिनियम और बीएनएस की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। और नेटवर्क के साथ तार कहाँ कहाँ जुड़े है इसकी जांच की जा रही है।

Related posts

सभी थाना, चौकी, क्राइम ब्रांच के प्रभारी तुरंत अवैध शराब की बिक्री रोके, वरना विभागीय कार्रवाई भुगतने को रहे तैयार-सीपी

Ajit Sinha

पलवल के दो थाना क्षेत्रों में दो पीड़ितों से 1 करोड़ 50 लाख रूपए की मांगी रंगदारी, क्राइम ब्रांच ने दोनों आरोपितों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

जहरीले कोबरा टहलते देख हर किसी को सूंघा साँप, सपेरे ने कोबरा को पकड़ कर जंगल में छोडा-वीडियो देखें

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x