Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

महिला से अवैध संबंध थे, शादी के बाद महिला से मिलाना बंद कर दिया, फिर ब्लैकमेल करने लगी, और उसने महिला की हत्या कर दी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आरोपित के ढेड़ वर्ष से महिला से अवैध संबंध थे,और उसकी शादी हो गई, शादी के बाद आरोपित ने महिला से मिलना जुलना बंद कर दिया , फिर उससे मिलने के लिए महिला ने ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर महिला को हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजनानुसार दिनांक 15 अप्रैल 2026 को अपने मोटर साइकिल पर बिठाकर महिला मित्र को बिजली कार्यालय ले जाने के लिए चला, और उसे जंगल की तरफ ले गया,और उसे जमीन पर पटक कर ,अपने पैर से गला दबाकर उसकी सनसनीखेज हत्या कर दी, और उसके कपडे उतार कर और उसकी लाश को लपेट कर गंदा नाला में फेंक दिया। जहां से थाना सेक्टर -58 फरीदाबाद की पुलिस ने मृतक महिला अनीता के शव को दिनांक 17 अप्रैल को बरामद किया था। इस संबंध में थाना सेक्टर-58,फरीदाबाद में हत्या सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में दो  आरोपित जोकि आपस में बाप -बेटा है को डीएलएफ क्राइम ब्रांच की पुलिस ने आज बुधवार को गिरफ्तार किया है जिनके नाम जोगिंद्र निवासी गांव कबूलपुर ,फरीदाबाद, मुख्य आरोपित ब्रहमजीत  है।  


पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता विवेक ने थाना सेक्टर-58, फरीदाबाद में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी माता अनीता दिनांक 15 अप्रैल को सेक्टर-58, फरीदाबाद स्थित बिजली बोर्ड में बिजली का बिल भरने गई थी, वापस नहीं लौटी। उन्होंने अनीता को ढूंढना शुरू किया तो दिनांक 17 अप्रैल को अनीता की डेड बॉडी गंदा नाला कबुलपुर मोहल्ला के पास मिली। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-58,फरीदाबाद में हत्या से संबंधित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किए है जिनके नाम जगविंद्र निवासी गांव कबूलपुर,उम्र 49 वर्ष,मुख्य ब्रहमजीत के पिता और ब्रहमजीत उम्र 22 वर्ष है। ब्रहमजीत की करीब 1.5 वर्ष पहले अनीता से जान पहचान हुई थी, फिर उनकी दोस्ती हो गई और उनके बीच संबंध बन गए। जनवरी 2025 में ब्रहमजीत की शादी हो गई थी। शादी के बाद ब्रहमजीत ने अनीता से मिलना बंद कर दिया, अनिता उसको मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगी तो उसने अनिता को रास्ते से हटाने के लिए  योजना बनाई और 15 अप्रैल को पहले वह अनीता को बिजली बोर्ड दफ्तर ले गया, उसके उपरांत कबुलपुर से धतीर की तरफ जाने वाले गंदा नाला की पगडंडी पर अनीता  को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया। फिर वहां पर उसने अनीता को जमीन पर पटक कर मारा और उसकी गर्दन पर पैर रख कर दबा दिया गंदे नाले में डाल दिया, अनीता का शरीर नाले में नही डुबा था जो उसने उसको बहार निकाला तथा पहचान छुपाने के लिए उसके कपडे उतार कर अपने साथ ले गया और लाश  को छुपाने की नियत से वापिस नाले मे डाल दिया। इसके बाद अपने पिता की मदद से पलवल चला गया। जिसको न्यायालय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related posts

फरीदाबाद: बैंक खाते का सत्यापन ई-केवाईसी के माध्यम से करवाएं लिंक : डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद : देहरादून एक्सप्रेस में एक 34 वर्षीय नाइजीरियन महिला की रहस्मय परिस्थियों में हुई मौत,महिला दिल्ली से मुंबई जा रहीं थी।

Ajit Sinha

एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज पीएस साइबर सेल में तैनात एएसआई संजय को 80000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x