Athrav – Online News Portal
चंडीगढ़ फरीदाबाद हरियाणा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक हुई। बैठक में तीन एजेंण्डे रखे गए जिसमें से दो एजेंडों को अंतिम रूप दिया गया। हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में हरियाणा बिजली वितरण निगम के 220 केवी के ट्रांसफार्मरों के लिए एसएफ 6 गैस सर्कट ब्रेकर की खरीद को अनुमति प्रदान की गई। इन ट्रांसफार्मरों के लिए 41 गैस सर्कट ब्र्रेकर खरीदें जाएंगे ताकि किसी भी आपात स्थिति में इनकी नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इसलिए बिजली वितरण निगम को लगभग 918.4 लाख रुपए की लागत से सर्कट ब्रेकर खरीदे जाएगें। 

इसी प्रकार हिसार में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने व नए शहरों के लिए प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करने हेतु सलाहकार की नियुक्ति को भी स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार हिसार में बनने वाले मैन्युफैक्चरिंग हब पर कार्य आरम्भ हो जाएगा और जनता को इस हब का जल्द ही लाभ मिलना शुरू हो सकेगा। राज्य सरकार  इन नए शहरों को विकसित करने के लिए सलाहकार नियुक्ति को स्वीकृति प्रदान की गई, जो लगातार तीन साल तक इन हबों के लिए कार्य करने के साथ ही पूर्ण निगरानी रखेंगे। हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल, अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा, आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़, महानिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य डा. यश गर्ग, एमडी एचएसआईआईडीसी सुशील सारवान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

बैटरी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज, फैक्ट्री में लगी आग में 3 मजदूरों की झुलस कर हुई थी मौत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: कांग्रेस पार्टी से घोषित उम्मीदवार को जिताने के लिए 100 नुक्कड़ सभाएं और विशाल रैली आयोजित करेंगे- लखन सिंगला।

Ajit Sinha

अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माण कतई नहीं होने दिया जाएगा, अवैध फार्म हाऊस को नोटिस दिया जा रहा हैं: वन मंत्री कंवर पाल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x